तीन साल में एक सौ योजनाअों पर हुअा काम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : विगत तीन सालों में नप प्रशासन ने सड़क, नाला व पुलिया विकास के मद में करीब तीन करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किये हैं. विभाग के अनुसार इसमें विभिन्न मोहल्लों में करीब 75 पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है तो करीब 25 जगहों पर नाला, पुलिया व कल्वर्ट का निमार्ण कार्य शामिल […]
विज्ञापन
मधुबनी : विगत तीन सालों में नप प्रशासन ने सड़क, नाला व पुलिया विकास के मद में करीब तीन करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किये हैं. विभाग के अनुसार इसमें विभिन्न मोहल्लों में करीब 75 पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है तो करीब 25 जगहों पर नाला, पुलिया व कल्वर्ट का निमार्ण कार्य शामिल है. नप प्रशासन शहर के विकास के दिशा में लगातार पहल कर रही है.
इस दिशा में पहल करते हुए वर्ष 2012 के जून माह में गठित नये बोर्ड ने वर्तमान समय तक सड़क निर्माण, नाला निर्माण, पुलिया निर्माण व कल्वर्ट (सड़कों पर बनी छोटी पुलिया) के निर्माण में 3.69 करोड़ के करीब खर्च कर चुकी है. हालांकि यह बात और है कि नप प्रशासन के द्वारा लाखों खर्च करने के बाद भी लोगों को जल निकासी व गंदगी की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है.
2012 में हुई थी नये बोर्ड का गठन
नप के नये बोर्ड का गठन जून 2012 में किया गया था. इसमें 30 वार्ड पार्षद शामिल है. नप के बोर्ड के गठन के बाद मुख्य पार्षद खालिद अनवर के साथ नप प्रशासन व वार्ड पार्षदों ने विकास के दिशा में पहल शुरू की.
वार्ड सात में सबसे अधिक काम
विभाग के अनुसार वार्ड नंबर सात में सबसे अधिक योजना संचालित की गयी. इस वार्ड में कुल 10 योजनाएं संचालित की गयी. जबकि वार्ड नंबर 16 में एक भी योजना नहीं ली गयी है. वहीं, वार्ड नंबर 15 में एक योजना संचालित की गयी.
चार वार्ड में एक-एक योजना
शहर के तीन वार्ड में एक-एक योजना संचालित की गयी है. इसमें वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर चार, वार्ड 15 एवं वार्ड 18 में एक एक योजना ली गयी है. वहीं, पांच वार्ड में दो दो योजना ली गयी है.
क्या कहते हैं लोग
शहर के समाजसेवी राजा ठाकुर बताते हैं कि शहर में निश्चय ही विकास के काम किये गये हैं, लेकिन अभी भी काफी काम करने बांकी हैं. वहीं अशोक कुमार बताते हैं कि कई वार्डों में अभी भी सफाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया है. नप प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए.
शहर के अमित कारक बताते हैं कि नप प्रशासन ने भले ही कई पीसीसी व पुलिया का निर्माण किया है, लेकिन शहर के कई पुलिया में रेलिंग तक नहीं बनाया गया है. इससे खतरा की आशंका बनी रहती है.
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद
मुख्य पार्षद खालिद अनवर बताते हैं कि नप प्रशासन लगातार विकास के दिशा में पहल कर रही है. इसमें विगत तीन साल में कई काम किये गये हैं तो कई काम अभी भी होने बांकी हैं. इसमें स्थानीय वार्ड पार्षदों व आम लोगों की सराहनीय पहल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










