राजस्व वसूली को लेकर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : विद्युत विभाग राजस्व वसूली के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने को लेकर छापामारी अभियान चला रही है. छापामारी में वैसे उपभोक्ता के यहां टीम जाती है, जिन उपभोक्ता ने दो माह या उससे ज्यादा माह के बिल का भुगतान नहीं किया है. विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष छापेमारी अभियान चला […]

विज्ञापन

मधुबनी : विद्युत विभाग राजस्व वसूली के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने को लेकर छापामारी अभियान चला रही है. छापामारी में वैसे उपभोक्ता के यहां टीम जाती है, जिन उपभोक्ता ने दो माह या उससे ज्यादा माह के बिल का भुगतान नहीं किया है. विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष छापेमारी अभियान चला कर राशि वसूल रही है. विभाग द्वारा बकायेदार की सूची तैयार कर ली गयी है. सूची के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

पंडौल प्रखंड के बकायेदार की सूची
पंडौल प्रखंड के पंडौल में 2483 उपभोक्ता हैं, जिसमें 1611 उपभोक्ता पिछले कई माह से अपना बिल जमा नहीं किया है. इन उपभोक्ता का लाइन जल्द ही विभाग काटेगा. वहीं, प्रखंड के सरसोपाही में 970 में 897 उपभोक्ता भुगतान नहीं करती है. मोहन बढ़ियाम में 745 में 480, सागरपुर में 682 में 444, मकरमपुर में 677 मे 422, बेलाही में 546 मे 411, नवहथ में 465 में 330, मकसुद मलिक में 454 में 334, गंधवारी में 438 में 216, भौड़ में 396 में 292, बथने में 368 में 283, शाहपुर में 355 में 292, उदयपुर बिठवार में 360 में 328, भौड़ाघाट में 295 में 175, जमसम में 278 में 158, सलेमपुर में 271में 264, नवटोली में 252 में 247, पचाढ़ी में 234 में 220, गंगौली में 221 में 203, बलुआहा में 198 में 135, गढ़ीया में 189 में 189, सनकोर्य में 185 में 139, शेकपुर में 164 में 164, हैदरपुर में 156 में 131, विरौल में 152 में 142, पाही टोल में 139 में 78, सिसैना में 136 में 96, इसहपुर में 132 में से 46, सिमा में 128 में से 96 , गंगापुर में 126 में 81 , ककना में 103 में 69, हरिपुर में 97 में 97, कामत भवानीपुर में 83 में 83, भवानीपुर में 69 में 66 , धनुकी मे 64, मे 43 उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं किया है.
बहुत ऐसे उपभोक्ता हैं, जो कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल जमा नहीं किया है. विद्युत विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ता को नोटिस भी भेजा गया है. अब विभाग पहले लाइन काटेगी. फिर बकाये राशि की वसूली के लिए उपभोक्ता पर प्राथमिकी भी दर्ज करेगी.
क्या कहतें है अधिकारी
राजस्व पदाधिकारी सिधार्थ वर्धन ने बताया कि जो उपभोक्ता अपना विपत्र जमा नहीं करता है. उसका लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लाइन काटने से विद्युत ऊर्जा की खपत कम होगी. साथ ही राजस्व भी आयेगा. बकायेदार पर प्राथमिकी दर्ज कर वसूली की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन