अब सतर्क हो गये हैं मतदाता : डाॅ शकील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधवापुर : हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में महागंठबंधन उम्मीदवार मो शब्बीर अहमद की मेहनत रंग लायेगी. यहां के मतदाता पिछली बार हुई गलती से इसबार पूरी तरह सतर्क हो गये हैं और उस भूल को फिर नहीं दोहराना चाहते हैं. बिहार में विकास पुरुष नीतीश के नेतृत्व में महागंठबंधन की सरकार चल रही है. मो शब्बीर […]
विज्ञापन
मधवापुर : हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में महागंठबंधन उम्मीदवार मो शब्बीर अहमद की मेहनत रंग लायेगी. यहां के मतदाता पिछली बार हुई गलती से इसबार पूरी तरह सतर्क हो गये हैं और उस भूल को फिर नहीं दोहराना चाहते हैं. बिहार में विकास पुरुष नीतीश के नेतृत्व में महागंठबंधन की सरकार चल रही है.
मो शब्बीर की जीत में ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है. ये बातें गुरुवार को साहरघाट के एमजीएम परिसर में आयोजित महागंठबंधन के कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और एनडीए के मंत्रियों, नेताओं की कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है.
बैठक को संबोधित करते हुए बेनीपट्टी की कांग्रेस विधायिका भावना झा ने कहा कि यह क्षेत्र बेनीपट्टी, मधवापुर और हरलाखी तीनों प्रखंडों को जोड़कर बना है इसलिए इसके चहुंमुखी विकास के लिए बेनीपट्टी की तरह हरलाखी में भी महागंठबंधन प्रत्याशी की जीत आवश्यक है. इनके जीत के बाद ही हमारे स्वर्गीय पिता के अधूरे सपने इस क्षेत्र में पूरे होंगे और सोनियाजी, नीतीशजी और लालूजी का हाथ को मजबूती मिलेगी.
खजौली के राजद विधायक सीताराम यादव ने कहा कि महागंठबंधन की प्रत्याशी की जीत से जिले के इस पिछड़े सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास करने में सहूलियत होगी. वहीं सूबे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही महागंठबंधन की सरकार को बल मिलेगा.
प्रखंड जदयू सह बीस सूत्री अध्यक्ष रामबाबू साह की अध्यक्षता और हरलाखी प्रखंड राजद अध्यक्ष अशेश्वर यादव के संचालन में कार्यकर्ताओं को अन्य लोगों के अलावे उम्मीदवार शब्बीर अहमद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शीतलांबर झा, मधुबनी विधानसभा युवा अध्यक्ष रूपम झा,
जदयू के जिला अध्यक्ष अब्दुल क्यूम, जदयू नेता नीरज झा, युवा जदयू के प्रदेश सचिव संजीव कुमार झा मुन्ना, जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल ठाकुर, राजद नेता राजेश यादव, पूर्व प्रमुख सुदिष्ट नारायण झा, प्रमोद गुप्ता, शंभू कुमार यादव उर्फ ननकू, प्रो उमेश कुमार आर्य, कृष्णदेव यादव, धनराज यादव, विजय राम, मनोज यादव, दिनेश राय, राजकिशोर यादव, नीलांबर मिश्र ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शिवचंद्र झा ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










