आज भी महिलाएं हो रहीं प्रताड़ित : भारती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी फॉर सोशल चेंज महिनाथपुर रामपट्टी मधुबनी परिसर में दो दिवसीय महिला सशक्तीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला समस्या पर प्रशिक्षक भारती ने कहा कि सदियों से महिला पर अन्याय एवं अत्याचार होता आ रहा है. आज भी महिला को प्रताड़ित किया एवं कलंकित किया जाता […]
विज्ञापन
मधुबनी : लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी फॉर सोशल चेंज महिनाथपुर रामपट्टी मधुबनी परिसर में दो दिवसीय महिला सशक्तीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला समस्या पर प्रशिक्षक भारती ने कहा कि सदियों से महिला पर अन्याय एवं अत्याचार होता आ रहा है. आज भी महिला को प्रताड़ित किया एवं कलंकित किया जाता है.
किसी ने भूत या भगवान को नहीं देखा है, लेकिन उस नाम पर अनेकों तरह के पूजा पाठ, व्रत एवं अंध विश्वास महिला बिना जाने बुझे करती हैं. प्रशिक्षण में महिला समस्या पर पूर्व जिला युवा समन्वयक लखनदीन चौधरी ने कहा कि सशक्त महिला का अर्थ है हर प्रकार से सक्षम ताकि अपनी हर जरूरत के कार्यों को पूरा करने में वह पुरुष या और किसी पर निर्भर न रहें और शारीरिक अक्षमता के कारण पुरुष या अन्य कोई उसका शोषण दोहन न कर सकें.
उन्होंने कहा कि महिला मुखिया या प्रतिनिधि का अधिकारों का दुरुपयोग पुरुष कर रहे हैं. जब तक महिला जागरूक एवं संगठित होकर नहीं लड़ेगी तब तक बराबरी का हक मिलना संभव नहीं होगा. मदन कुमार सिंह ने कहा कि परिवार, समाज, राज्य या देश का विकास तभी संभव है जब हम महिलाओं को हर क्षेत्र में आजादी से भागीदारी का हक दें.
महिलाओं में वह सारी शक्ति और क्षमता है जो पुरुष में होती है. जब तक हम पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं से मुक्ति नहीं पा जाते तब तक व्यवहारिक रूप से महिलाओं को बराबरी का हक नहीं दे पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










