राज्य की सरकार किसान विरोधी : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलेभर में दिया एकदिवसीय धरना फुलपरास : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नारायण कुंवर ने इसकी अध्यक्षता की. धरना में पंचायत स्तर से अनुमंडल स्तर […]

विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलेभर में दिया एकदिवसीय धरना

फुलपरास : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नारायण कुंवर ने इसकी अध्यक्षता की. धरना में पंचायत स्तर से अनुमंडल स्तर तक के भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भाजपा नेता उपेंद्र यादव ने वर्तमान बिहार सरकार को कोसते हुए कहा कि किसानों के साथ पूर्व में किये गये वादे वर्तमान सरकार निभाने में असफल है. किसानों की धान अभी तक नहीं खरीदे जाने पर किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है.
केंद्र सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल धान का सर्मथन मूल्य 14 सौ रुपये कर दिया है, लेकिन बिहार सरकार अभी भी धान का बोनस देने में असफल है. पूर्व में किसानों के द्वारा एसएफसी में दिये गये धानों की राशि का भुगतान एक वर्ष गुजरने के कारण भी नहीं दिया गया है. श्री यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा किसानों के हित में एक दिवसीय धरना का आयोजन कर सरकार को अगाह किया जा रहा है. यदि सरकार किसानों के हित में धान खरीद कार्य प्रारंभ नहीं करती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
इस धरना में फसल क्षति का भुगतान जल्द किया जाने, किसानों को डीजल अनुदान की राशि का वितरण, विगत साल आये भीषण भूकंप की क्षति पूर्ति की राशि का भुगतान, प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश गरीबों को राशन कार्ड जल्द देने संबंधित पांच सूत्री मांगों का पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा. धरना में राम सुंदर यादव, जिला प्रतिनिधि धर्मनारायण झा, जिला उपाध्यक्ष जीवछ भिंडवार, जितेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, राजधर यादव, संजय साफी, राम विलास साह, सूर्यनारायण यादव उपस्थित थे.
झंझारपुर. प्रखंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया़ इस दौरान महामत्री मंगनु यादव , झंझारपुर जिला अध्यक्ष राकेश मिश्र, कुशेशवरी देवी, मो अलाउदीन, विंदेश्वर मुखिया, रास प्रयाद राय, शंभुनाथ झा, प्रेम नारायण झा, शंकर बिहारी झा, गोविंद चौधरी, बबलू सिंह, मनोज राम, बद्रीनाथ मिश्र, शिवशंकर चौधरी, किसुन लाल राउत, राजू मंडल, गुड्डू अकेला उपस्थित थे.
अंधराठाढ़ी. मंडल भाजपा ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामगुलाम भंडारी कर रहे थे. पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता संजय झा, राजा राम कामत, भाजपा नेता संजय चौधरी, परमानंद झा, तिरपीत मंडल, केशव कुमार मिश्र,अवध नारायण सिंह आजाद,रामसुंदर कामत, महेंद्र पंडित, मो इसराफील , महेश कुमार, मोहन कारक, सगुन लाल कामत, शिव कुमार कामत सुंदर कामत शामिल थे. धरनार्थियों ने राज्यपाल के नाम आठ सूत्री अपना मांग पत्र बीडीओ को सौंपी.
बिस्फी. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. विधान पार्षद सुुमन कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार सरकार किसान विरोधी नीति अपना रही है. किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है. उन्होंने सरकार से धान क्रय जल्द शुरू करवाने, किसानो को डीजल अनुदान एव फसल क्षति मुआवजा देने की मांग की.
अध्यक्षता कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की. सभा में बचनू झा, झरीलाल यादव, संजय यादव, महानंद मिश्र , बजरंगी कुमार, अमित कुमार अविनाश कुमार पासवान, मो आरीफ जिलानी, सुशील सहनी, विश्वनाथ मिश्र, राम एकबाल ठाकुर , प्रकाश झा, डॉ रमाशंकर मेहता व डॉ राणा मौजूद थे.
पंडौल. प्रखंड परिसर में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया. पूर्व विधायक रामदेव महतो ने कहा कि वर्तमान में बिहार में किसान विरोधी सरकार है. जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण, अरविंद पूर्वे, मो अरसी, प्रफुल्ल चंद्र झा, प्राणेश सिंह, पवन झा, मनोज चौधरी, महादेव ठाकुर, प्रेमनाथ तिवारी, रामलखन राय, अरुण झा, मो तौआब, अशोक ठाकुर, कारी यादव, शैलेंद्र झा, मांगैन मंडल, मोहन मंडल, जगदीश मंडल, अशोक पांडे, बिलट दास, उमेश्वर राय, रामाकान्त यादव, उग्रनाथ राय, प्रभाष झा, कमलेश मुखिया, बहरू मंडल उपस्थित थे.
बाबूबरही. भाजपा मंडल अध्यक्ष दानी झा की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया. सतीश प्रसाद महतो, नागेंद्र राउत, रंधीर खन्ना, रामचंद्र मिश्र, ललित तिवारी, उदय शंकर खन्ना, राज कुमार ठाकुर विश्वंभर झा, नारायण सिंह, शिव कुमार चौधरी, राज कुमार साहु, सुबोध कुमार झा, अवेधश पांडेय, शंभु पांडेय, सिया राम ठाकुर विष्णु कुमार चौधरी, सते लाल पासवान ने धरना को संबोधित किया.
घोघरडीहा. प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दानीलाल राय की अध्यक्षता में धरना दिया गया़ रामसुंदर यादव,उपेंद्र कुमार यादव,अवधेश ठाकुर,विजय ठाकुर, सुमन कुमार झा, विमल चंद्र झा, जितेंद्र यादव, अशर्फी ठाकुर, विजय कांत चौधरी, अशोक रंजन, जितेंद्र सिंह, रेखा रानी शामिल थे़
हरलाखी. प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष रामबहादुर ठाकुर, श्रवण झा, प्रजापति झा, अनिल सिंह, किशोरी महतो, रामबाबू यादव, रामकृपाल महतो व विक्रम प्रसाद राय मौजूद थे.
खाजेडीह. प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना दिया. शंकर प्रसाद साह, मंगलबिहारी कामत, रामपरीक्षण चौधरी, रामबहादुर सिंह, गणेश ठाकुर, अरुण सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, रामचंद्र साह, रामकुमार मंडल, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र मंडल, बिंदू सिंह, प्रमोद चौधरी, दिलीप चौधरी, पुलकित मंडल, विशेश्वर साफी, रामपरीक्षण सिंह, गणेश व नागेंद्र साह उपस्थित थे.
मधेपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष सुभाष झा, अनुरंजन झा, सियाराम साहु, प्रो शुभकांत चौधरी, श्रवण झा, विंदेश्वर यादव, काशीनाथ झा, दिवाकर झा, अशोक कुमार व महादेव पासवान शामिल थे.
बेनीपट्टी. प्रखंड कार्यालय में भी धरना दिया. इस दौरान विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, प्रमोद कुमार चौधरी विमल झा, मदनलाल कर्ण, गोविंद झा दादा, राघवेंद्र सिंह सहित कई बीजेपी नेताओं ने संबोधित किया.
लखनौर. प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना कार्यक्रम भाजपा अध्यक्ष ललन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई .
धरना में सामिल लोगों में सांसद प्रतिनिधि सीताराम मिश्र,नंद कुमार महतों,रामानुज ठाकुर,धनिकलाल महतों,अरुण कुमार झा ,रणजीत प्रसाद सिंह,कन्हैया मिश्र,अमरेन्द्र कुमार मिश्र,उमेश कुमार ठाकुर,देवेन्द्र ठाकुर,सूर्यनारायण कामत शामिल थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन