एंबुलेंस कर्मी गये सामूहिक अवकाश पर

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चलने वाले 102 एंबुलेंस चालक शनिवार से सामूहिक अवकाश पर चले गये. इसको लेकर जिले में आकस्मिक रोगियों को बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने वाले मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ा. राजीव कुमार ने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में हटाये गये […]

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चलने वाले 102 एंबुलेंस चालक शनिवार से सामूहिक अवकाश पर चले गये. इसको लेकर जिले में आकस्मिक रोगियों को बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने वाले मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ा.

राजीव कुमार ने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में हटाये गये रिलिवर को खाली पड़े 102 एंबुलेंस पर रेगुलर कर्मचारी के रूप में समायोजन करने, 25 दिन के अलावा कार्य करने पर प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी 300 रुपया सभी कर्मचारी को देने सहित अन्य मांगे हैं़

गाड़ी खराब होने की स्थिति में कर्मचारियों के वेतन भुगतान करने एवं जहां कर्मचारियों का वेतन काटा गया उसे पुन: भुगतान करने, मोबाइल खर्च के रूप में मिलने वाली रकम 200 रुपये प्रतिमाह देने, बोनस के रूप में एक हजार देने की मांग की है. ज्ञात हो कि संघ हटाये गये कर्मियों के समर्थन में 26 से 31 दिसंबर तक सामूहिक अवकाश पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन