बीईओ नहीं कर रहे खाता संचालन

Updated:
विज्ञापन

बीईओ नहीं कर रहे खाता संचालन मधुबनीराजकीय प्राथमिक विद्यालय मधपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक फखरे आलम ने मध्याहन भोजन बंद रहने को लेकर जिला मध्याहन भोजन कार्यालय को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा खाता संचालन नहीं करने के कारण नवंबर 2015 से ही मध्याहन भोजन बंद है. प्रभारी […]

विज्ञापन

बीईओ नहीं कर रहे खाता संचालन मधुबनीराजकीय प्राथमिक विद्यालय मधपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक फखरे आलम ने मध्याहन भोजन बंद रहने को लेकर जिला मध्याहन भोजन कार्यालय को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा खाता संचालन नहीं करने के कारण नवंबर 2015 से ही मध्याहन भोजन बंद है. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा है कि विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में चावल व राशि उपलब्ध है. रसोईये के लिये राशि भी उपलब्ध है पर खाता संचालन नहीं होने के कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि चावल रखे रखे खराब हो रहा है. पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चहुटा से बार बार निवेदन करने के बाद भी अभी तक खाता संचालन नहीं कर रहे हैं. विद्यालय में मध्याहन भोजन नहीं चलने के कारण लोगों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चहुटा के खिलाफ रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने डीएम गिरिवर दयाल सिंह से मांग की है कि चहुटा के बीईओ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें जिससे छात्र छात्राओं को मध्याहन भोजन का लाभ मिल सके व रसोईये को मानदेय का भुगतान किया जा सके. मिलावटी पेट्रोल की शिकायत हरलाखी: थाना के समीप अवस्थित सुशीला फयूल स्टेशन पर तब अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक युवक द्वारा पेट्रोल में मिलावट की शिकायत की गई. कर्मी के साथ हाथा पायी होने लगा. युवक का कहना था कि आये दिन पंम्प पर मिलावटी पेट्रोल व डीजल की बिक्री हो रही है पर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. घरों में लगी आग से लाखों कर क्षतिफोटो:-15परिचय:-अगलगी में जला घरखुटौना: प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के झांझपट्टी आाशा वार्ड 5 में शुक्रवार रात सीताराम खेरवार के घर में लगी आग में 54 हजार रुपये नगद सहित कई अन्य सामान जल कर राख हो गई. आगलगी में घर में रखा अनाज भी जल कर राख हो गया. अभी तक प्रशासन द्वारा राहत नहीं दिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. वहीं पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने भी पीडि़त परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन