झंझारपुर में खुलेगा केंद्रीय वद्यिालय

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने डीएम को दिया प्रस्ताव भेजने व जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश झंझारपुरयदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के निर्देश पर अमल किया गया और समय से जमीन उपलब्ध करा दी गयी तो आने वालेे दिनों में जल्द ही झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय खुल सकती है. इसके लिए केंद्रीय […]

विज्ञापन

झंझारपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने डीएम को दिया प्रस्ताव भेजने व जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश झंझारपुरयदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के निर्देश पर अमल किया गया और समय से जमीन उपलब्ध करा दी गयी तो आने वालेे दिनों में जल्द ही झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय खुल सकती है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने जिलाधिकारी को केद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी सभी प्रस्ताव एवं जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. केंद्रीय मंत्री ने डीएम को जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करा कर केंद्रीय संगठन पटना संभाग को भेजने को कहा है. इससे पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी ने झंझारपुर मेें केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की जानकारी से अवगत कराया था. केंद्रीय मंत्री ने सांसद को इस संवबंध में किसी भी तरह का प्रस्ताव पूर्व में नहीं भेजे जाने की जानकारी दी थी. तथा सांसद के पहल पर मंत्री द्वारा प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है.क्या है मामला19 नवम्बर को स्थानीय सांसद वीरेंद्र कुंमार चौधरी ने संसद में झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने संबंधी प्रश्न मंत्री से पूछा था. जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने झंझारपुर में ऐसी किसी भी तरह का प्रस्ताव जिला व बिहार सरकार के माध्यम से नहीं भेजे जाने की जानकारी दी. जिसके बाद सांसद ने झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का अनुरोध किया. सांसद के अनुरोध पर तत्काल पहल करते हुए मंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव बिहार सरकार के माध्यम से जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने का ओदश दिया है.क्या कहते है लोगसंतोष कुमार ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के दिशा में उठाया गया कदम सांसद का सराहनीय पहल है.राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि सांसद के इस पहल से स्थानीय लोगों के साथ सूबे के लोगों को आधुनिक शिक्षा मिलने लगेगी.अनिल कुमार झा ने कहा कि इस पहल से छात्र छात्राएं को सहूलियत हो जाएगी. अच्छी पढ़ाई के लिए लिए दूसरे जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.क्या कहते है सांसद सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा के वगैर देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. आधुनिकतम उपक्रमो से लैस एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा संस्थान ही इसके लिए उपयुक्त होगा. शिक्षक के हत्या की निंदा घोघरडीहा: मधेपुर बाजार मे गुरूवार की शाम बीरपुर निवासी शिक्षक कैलाश यादव की गोली मारकर हत्या किये जाने पर स्थानीय प्रखंड के शिक्षको ने शोक संवेदना व्यक्त किया है. इसके साथ ही आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है. शोक व्यक्त करने वालो मे बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश,रंजीत राय रमन,प्रमोद यादव,उमेश यादव,अमरनाथ मंडल सहित कई शिक्षक शामिल है. एस पी से जांच की मांग घोघरडीहा: प्रखंड जद यू अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंडल एवं जद यू नेता रामनरेश कामत ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोघरडीहा थाना कांड संख्या 141/15 के तहत दर्ज किये गये मुकदमा को कथित तौर पर झूठा कहा है. इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर उक्त कांड मे शामिल लोगो को बरी करने का मांग किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन