अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन

अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जलीफोटो: 4 परिचय: अगलगी में जला घर लौकही. प्रखंड के अंधरामठ थाना के कुशमाही गांव में बीती रात अचानक आग लग गयी. इसमें आठ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि आग अलाव से लग गई थी. इस कांड में बुधन मंडल का घर […]

विज्ञापन

अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जलीफोटो: 4 परिचय: अगलगी में जला घर लौकही. प्रखंड के अंधरामठ थाना के कुशमाही गांव में बीती रात अचानक आग लग गयी. इसमें आठ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि आग अलाव से लग गई थी. इस कांड में बुधन मंडल का घर के साथ उसका पचास हजार रुपए भी जल गया. आग में दो बकरी के जलकर मरने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार अलाव से फुलदेव मंडल के घर में आग पकड़ लिया. जिसके बाद एक के बाद एक करीब सात आठ घरों में आग पकड़ लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग सामान निकालने की हिम्मत तक नहीं कर सके. इसमें करीब पचास हजार नकद सहित तीन लाख का सामान व फर्नीचर जल कर राख हो गया. पीडि़त में फुलदेव मंडल, राम चन्द्र मंडल,रतन मंडल, हरि नारायण मंडल आदि शामिल है. घटना की सूचना के बाद पंचायत के मुखिया सुनीता देवी द्वारा सभी परिवार को नगद पांच- पांच सौ रुपए दिया गया. अंचलाधिकारी आदित्य कुमार दास ने घटना स्थल का दौड़ा करने के बाद बताया कि सभी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा. इस अग्नि कांड में सभी परिवारों का घर और उसमें रखे अनाज, कपड़ा तथा फर्नीचर जलकर राख हो गया. इस में दो लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है.मारपीट की प्राथमिकीलौकही. प्रखंड के अंधरामठ थाना में मारपीट के मामले को लेकर मटही गांव के देवेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. आरोप है कि देर रात गांव से रामलीला देखकर आते समय उसके साथ मारपीट किया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है.शहीद के परिवारों को किया गया सम्मानित फोटो: 2परिचय: जलेश्वर में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते अतिथि मधवापुर. तमलोपा के सोदर संगठन नेपाल प्रवाशी तराई मधेस मंच दोहा कतार द्वारा शनिवार को जलेश्वर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर मधेस आंदोलन के दौरान शहादत देने वाले शहीद के परिवारों को सम्मानित किया गया. इस क्रम में संगठन के सलाहकार संयोजक चंद्रवीर कुमार यादव द्वारा प्रत्येक शहीद परिवार को सहयोग स्वरूप दस हजार रुपए नकद भेंट की गयी एवं शौल व फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि पिछले चार महीने के मधेस आंदोलन के दौरान महोतरी जिले के रामशिला देवी मंडल, वीरेंद्र विच्छा, रामविवेक यादव, अमित कापर, राम प्रदीप महतो एवं उमेश कापर शहीद हो गये थे. जिनके परिजन के रूप में क्रमश: पति शंभु मंडल, पिता देवचंद्र विच्छा, पिता इंदु यादव, पिता रामवृक्ष कापर, पत्नी लीला देवी महतो एवं भाई अशोक कापर को नकद, शौल एवं फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया. तमलोपा के जिला अध्यक्ष अभिराम शर्मा की अध्यक्षता व संयोजक सीके यादव के मुख्य अतिथि में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से मोर्चा के घटक दल के नेता सुरेश पांडे, फोरम के जिलाध्यक्ष रामनरेश राय, तमलोपा के केंद्रीय सदस्य सुशील शर्मा, इंद्रराज प्र्रसाद सिंह उर्फ गुडमॉर्निग, सुशील राउत, रौशन मिश्रा, संजय पांडेय सहित दर्जनों नेता मौजूद थे. मधेसी मोर्चा ने ई. रिक्शा जुलूस निकाल किया प्रदर्शन फोटो: 3 परिचय: मटिहानी में ऑटो जुलूस निकालते मधेसी आंदोलनकारीमधवापुर. मधेस आंदोलन के 132 वें दिन शुक्रवार को संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महोतरी जिला मुख्यालय जलेश्वर सहित जिले के 25 किमी विभिन्न भागों में रिक्शा जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस क्रम में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डेढ़ दर्जन रिक्शा पर सरकार विरोधी नारों का पोस्टर लगाकर जिला मुख्यालय के विभिन्न भागों की परिक्रमा करने के बाद परकौली, पिपरा, पिगौना, एकरहिया, खैरवा, गंहरिया, ढेकहा, बरदाहा, आबर, मटिहानी, सुगा होते हुए तमलोपा जिला कार्यालय पहुंच जुलूस का समापन किया. इस ऑटो जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अभिराम शर्मा, रामशंकर मिश्र शाही, सुशील शर्मा, सुशील राउत, लोकेंद्र लाल कर्ण, रौशन मिश्र एवं मिट्ठू महतो संयुक्त रूप से कर रहे थे. टेंपू जुलूस के दौरान मोर्चा कार्यकर्ता सरकार विरोधी कई तरह के नारे लगाये और नागरिक समाज के लोगों से मधेसीयों के हित में खसवादी सरकार के विरोध में आंदोलन को एक बार और अधिक सशक्त बनाने की अपील कर रहे थे. इधर संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महोतरी जिला मुख्यालय में शनिवार की देर शाम वृहद् मशाल जुलूस निकाल शहर के विभिन्न भागों की परिक्रमा की और सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. यह मशाल जुलूस जिला पदाधिकारी कार्यालय के सामने से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जिला शिक्षा कार्यालय चौक, सिनेमा चौक, हॉस्पिटल चौक, दुर्गा चौक, एसपी ऑफिस चौक, मुख्य बाजार, मीना बाजार, नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर होते हुए नगर पालिका चौक पर जाकर संपन्न हो गया. जहां आंदोलकारियों ने पीएम केपी ओली शर्मा, राष्ट्रपति विद्या भंडारी, गृह मंत्री एवं माओवादी प्रमुख पुष्प कमल दहाल का पुतला फूंका. इस क्रम में आंदोलनकारी पूर्व के समझौते को लागू करो, वार्ता के नाम पर ठगैती बंद करो, हमारी मांगें पूरी करो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो, मधेस को अलग राष्ट्र घोषित करो, दमनकारी नीति बंद करो, केपी ओली शर्मा मुदार्बाद, विद्या भंडारी मुदार्बाद, प्रचंड मुदार्बाद, सहित कई तरह के सरकार विरोधी एवं आंदोलन समर्थित नारे लगाये. कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के नेता अभिराम शर्मा, सुरेश पांडे, रामशंकर मिश्र शाही, रामनरेश राय, सुशील राउत, सुशील शर्मा, राजकिशोर मंडल, सुनील कुमार कर्ण सहित मोर्चा के चारो घटक दल के जिला स्तरीय नेता संयुक्त रूप से कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन