स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर पंचायत में आम सभा
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर पंचायत में आम सभालाभार्थी को शौचलय निर्माण में मिलेगा 12 हजारफोटो : 4 , आम सभा में उपस्थित लोगझंझारपुर. स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण नगर पंचायत में कराया जाएगा. शौचालय निर्माण संबंधी आवेदन के अालोक में नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में वार्ड पार्षद उर्मिला देवी […]
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर पंचायत में आम सभालाभार्थी को शौचलय निर्माण में मिलेगा 12 हजारफोटो : 4 , आम सभा में उपस्थित लोगझंझारपुर. स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण नगर पंचायत में कराया जाएगा. शौचालय निर्माण संबंधी आवेदन के अालोक में नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में वार्ड पार्षद उर्मिला देवी की अध्यक्षता व नगर पंचायत के कनीय अभियंता दीपक कुमार राज के पर्यवेक्षण में आम सभा का आयोजन किया गया. आमसभा में आवेदन को वार्ड के लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया. आम सभा में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद कनीय अभियंता श्री राज ने वार्ड के लोगों को शौचालय निर्माण को लेकर मिलने वाली राशि की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण कराने वाले लाभार्थी को 12 हजार की राशि दी जाएगी. पहली किस्त के रूप में 75 सौ की राशि लाभार्थी को दिया जाएगा. जबकि दूसरे किस्त में 45 सौ रूपये दिये जाऐंगे . शौचालय निर्माण करने वाले लाभार्थी को पहली किस्त मिलने समय कार्यालय द्वारा 45 दिन में निर्माण करा लेने का अनुबंध कराया जाएगा. 45 दिनों में शौचालय का निर्माण जो लाभार्थी नहीं कराया जाएगा, उस कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कनीय अभियंता ने बताया कि शौचालय विहिन परिवार को 2019 तक शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य है. इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है. तथा लोगों द्वारा आवेदन भी लिया जा रहा है. मौके आम सभा में जियालाल कामत, हरिशचंद्र राय, गुणेश्वर राय, बैजू गिरी, भरत राउत, राजेंद्र झा, हरिनारायण राय, शिव नारायण राय युनिस साह, हैदर साह, भरत राय, जाहिद साह आदि शामिल थे. प्रथम पेज के लिये प्रस्तावित हाजीपुर जज के घर डकैती, लाखों की लूट हथियरों से लैश करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों ने मचाया उत्पातडकैती में हुए लूट के आंकलन में जुटी पुलिसजज के आने के बाद दर्ज की जाएगी प्राथमिकीफोटो : 5, 6 परिचय. टूटा आलमीरा, घर में बिखरा समान, तथा जज के घर की तस्वीर झंझारपुर. थाना क्षेत्र के सिमरा गांव स्थित हाजीपुर के सीजेएम -एक राजीव रंजन के घर में बीती शुक्रवार की रात 15 की संख्या में हथियारों से लैश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम देकर लाखों का सामान लूट लिया. पहरेदारों के द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने पहरेदारों को पीटा. मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 की संख्या में पहुचे हथियारों से लैश अपराधियों ने दोनों पहरेदारों को हथियारो के नोंक पर ले लिया. इस दौरान पांच अपराधी दोनों पहरेदारों को कब्जे में रखा. जबकि अन्य अपराधी घर में प्रवेश कर गये. इस दौरान अपराधियों ने घर के आठों कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में रखे आलमारी, ट्रंक का ताला तोड़ दिया. अपराधियों ने करीब आधे घंटे तक कमरें में लूटपाट किया. बाद में अपराधी आराम से निकल गये. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पर झंझारपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर असरार अहमद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं डीएसपी फर्गोद्दीन एवं सर्किल इंस्पेक्टर बीडी सिंह करीब एक बजे रात्रि में घटना स्थल का मुआयना किया. हालांकि इस दौरान कितने सामानों की लूटपाट हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार जज राजीव रंजन नेशनाल लोक आदालत के बाद गांव पहुंचेगें. पहरेदार बच्चे लाल व हजारी राम ने बताया है कि करीब 15 की संख्या में आये अपराधियों ने उन दोनों को हथियार के दम पर कब्जे में लेे लिया. सभी का का चेहरा नकाब से ढंका था. फिर अपराधी घर में किसी के नहीं रहने के कारण घर के सभी कमरों को ताला तोड़ दिया और करीब आधे घंटे तक आराम से लूट पाट किया. इस दौरान अपराधी कौन कौन से सामान लूटे यह मालूम नहीं हो सका है. लूट पाट करने के बाद अपराधी आराम से निकल गये. मालूम हो कि राजीव रंजन हाजीपुर कोर्ट में सीजीएम 1 के रूप में पदस्थापित हैं. कुछ दिनों से वे पटना स्थित जज के प्रशिक्षण दिये जाने वाले कॉलेज में कार्यरत है. वहीं जज के अन्य भाई कृष्ण कुमार कर्ण रांची विश्वविद्यालय के डीन के पद से अवकाश प्राप्त हैं. डीएसी फर्गोद्दीन ने बताया कि जज का आने का इंतजार किया जा रहा है. उनके आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. हालांकि पुलिस रात से इस घटना को लेकर छापेमारी कर रही है. अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










