गठित हुआ समायोजन सेल

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : अग्रिम राशि के समायोजन के लिए जिले में असमायोजन सेल का गठन किया गया है. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान हरि नारायण झा ने ज्ञापांक 3429 दिनांक पांच दिसंबर 2015 के माध्यम से एडजस्टमेंट सेल का गठन किया है. डीपीओ ने माना है कि जिला में गैर असैनिक अग्रिम समायोजन की गति धीमी है जिसके […]

विज्ञापन

मधुबनी : अग्रिम राशि के समायोजन के लिए जिले में असमायोजन सेल का गठन किया गया है. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान हरि नारायण झा ने ज्ञापांक 3429 दिनांक पांच दिसंबर 2015 के माध्यम से एडजस्टमेंट सेल का गठन किया है. डीपीओ ने माना है कि जिला में गैर असैनिक अग्रिम समायोजन की गति धीमी है जिसके कारण भारत सरकार से राशि प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है.

राज्य स्तरीय बैठक का हवाला देते हुए डीपीओ ने कहा है कि संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक सभी प्रकार के गैर असैनिक उपयोगिता प्रमाण पत्र विद्यालय शिक्षा समिति से प्राप्त करेंगे. प्राप्त उपयोगिता प्रमाण पत्र को संभागवार व वर्षवार बनाकर संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक को उपलब्ध करायेंगे.

इसे जिला कार्यालय में लेखा शाला में जमा किया जायेगा. डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने संबंधित संभाग प्रभारी को तीन दिनों के अंदर डीपीओ सर्वशिक्षा व डीइओ से समायोजन का आदेश प्राप्त कर संचिका उपलब्ध करायेंगे. सर्वशिक्षा अभियान में कई संभाग हैं. सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत कई संभाग चल रहे हैं. सभी संभाग प्रभारी को इस आशय की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन