कोचिंग संचालक पर तेजाब से हमला

Updated:
विज्ञापन

मधेपुर (मधुबनी) : मधेपुर बाजार स्थित पुराने प्रतिमा पिक्चर पैलेस के पास कोचिंग संचालक संटू िनयोगी (26) पर तेजाब से हमला किया गया. वारदात सोमवार रात आठ बजे की है. हमलावर एसिड फेंकने के बाद फरार हो गये. संटू तेजाब हमले के बाद िचल्ला कर सड़क की तरफ भागा. बेहोश हो गिर गया. वारदात के […]

विज्ञापन
मधेपुर (मधुबनी) : मधेपुर बाजार स्थित पुराने प्रतिमा पिक्चर पैलेस के पास कोचिंग संचालक संटू िनयोगी (26) पर तेजाब से हमला किया गया. वारदात सोमवार रात आठ बजे की है. हमलावर एसिड फेंकने के बाद फरार हो गये. संटू तेजाब हमले के बाद िचल्ला कर सड़क की तरफ भागा. बेहोश हो गिर गया. वारदात के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है.
संटू को स्थानीय लोगों एवं उसके परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. तेजाब सिर के पिछले भाग एवं बदन पर पड़ा है. वह मधेपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 15 निवासी विकास चंद्र नियोगी का पुत्र है. संटू नियोगी पिक्चर पैलेस में दो वर्षों से एमएस कोचिंग सेंटर चलाता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन