अनुसंधान में लापरवाही बरदाश्त नहीं : एसपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने सोमवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक क्राइम बैठक की. इसमें एसपी ने विधि व्यवस्था, बैंकों की सुरक्षा, सांप्रदायिक तनाव एवं भूमि विवाद जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी को बरदाश्त नहीं करने की चेतावनी दी. एसपी ने […]
विज्ञापन
मधुबनी : पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने सोमवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक क्राइम बैठक की. इसमें एसपी ने विधि व्यवस्था, बैंकों की सुरक्षा, सांप्रदायिक तनाव एवं भूमि विवाद जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी को बरदाश्त नहीं करने की चेतावनी दी.
एसपी ने बैठक में कहा कि आपराधिक घटनाओं में लूट, डकैती व हत्या की घटनाओं को गंभीरता से लें अन्यथा थाना प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
एसपी ने गंभीर किस्म के अपराध के मामले को स्पीडी ट्रायल चलाने व अपराधियों को जल्द सजा दिलाने का निर्देश देते पुलिस अधिकारियों से कहा कि ऐसे जघन्य मामले जिनमें अपराधी गिरफ्तार हो जाते हैं. वैसे मामलों में जल्द साक्ष्य जुटाकर स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया करें. उन्होंने ट्रायल की प्रक्रिया करें.
उन्होंने कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के अंतर्गत कांडों का निष्पादन कर प्रतिवेदन समर्पित करें. जाड़े के मौसम में कोहरे के कारण रात में होने वाले आपराधिक वारदात को रोकने के लिए एसपी ने सघन गश्ती करने का निर्देश दिया.
एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष स्वयं गश्त पर निकलें एवं आपराधिक चरित्र के लोगों पर कड़ी निगाह रखें. ताकि चोरी व डकैती जैसी घटनाओं को रोका जा सके. बैठक में एएसपी एके पांडेय, डीएसपी सदर कुमार इंद्रप्रकाश, फुलपरास, बेनीपट्टी, झंझारपुर व जयनगर के एसडीपीओ सभी पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष बैठक में
मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










