जोर पकड़ने लगी है पद्मा स्थित ओपी को चालू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

जोर पकड़ने लगी है पद्मा स्थित ओपी को चालू करने की मांग लदनियां . बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पद्मा गांव के चौक स्थित ओपी को पुनर्स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. बाबूबरही प्रखंड की भट्चौड़ा पंचायत के औढ़ी गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक नंद कुमार यादव की हत्या से पूर्व सिधपकला […]

विज्ञापन

जोर पकड़ने लगी है पद्मा स्थित ओपी को चालू करने की मांग लदनियां . बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पद्मा गांव के चौक स्थित ओपी को पुनर्स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. बाबूबरही प्रखंड की भट्चौड़ा पंचायत के औढ़ी गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक नंद कुमार यादव की हत्या से पूर्व सिधपकला और भट्चौड़ा के बीच एक युवती की लाश मिली थी. 2015 में लगभग दर्जन भर हत्याएं हुई हैं. अपराधियों द्वारा निर्भयतापूर्वक किये गये इन हत्याओं के बाद यहां के लोग लदनियां को अपराधियों का सेफ जोन मानने लगे हैं. नेपाल के अपराधियों द्वारा भी इस थाना क्षेत्र में कई हत्या एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है. इस प्रकार के अपराधों में हुई बढ़ोतरी के बाद एक बार पुन: बंद पड़े पुलिस कैंप में पुलिस बल की तैनाती की मांग जोर पकड़ने लगी है. पद्मा में हिराई मुखिया की हत्या के बाद तत्कालीन एसपी ने लोगों की इस मांग पर आश्वासन दिया था. जो आजतक नहीं हो सका. ओपी की मांग करने वालों में कांग्रेस नेता युगल किशोर झा, समाजसेवी विनोद कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, नवीन कुमार यादव, विजय राम, मनोज यादव, सरोज यादव विजय राय समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.सीमएडी आयेंगे अपने गांव लदनियां.पावर ग्रिड लिमिटेड कॉरपोरेशन के सीएमडी पद को सुशोभित करने के बाद पहलीवार प्रखंड के महथा गांव निवासी इंद्रशेखर झा रविवार को अपने गांव पहुंच रहे हैं. विभागीय कार्यों से पटना आने के कारण ही उन्हें अपने गांव महथा आने का सुअवसर प्राप्त हो सका है. वे यहां मात्र एक दिन ही रहेंगे. इसकी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार झा ने दी. पंचायत भवन महथा में उनके सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. उनके आने की खबर से गांवों में प्रसन्नता छा गयी है. प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में कृष्णकुमार झा, रामावतार यादव, सूर्यनारायण चैधरी, नरेंद्र कुमार झा पिंटू, बलराम झा, रामनारायण चौधरी समेत दर्जनों लोग सम्मिलित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन