पुलिस दबिश पर चोरों ने फेंका सामान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना के कोर्ट कैंपस से गत 30 नवंबर को रौशनी डिजिटल फोटो स्टेट की दुकान से चोरी हुए लाखों के इलेक्ट्रोनिक उपकरण में कुछ सामान को चोरों ने बीते गुरुवार की रात कोर्ट कैंपस के कातिबखाना में फेंक दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा मामले के अनुसंधान में दी जा […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना के कोर्ट कैंपस से गत 30 नवंबर को रौशनी डिजिटल फोटो स्टेट की दुकान से चोरी हुए लाखों के इलेक्ट्रोनिक उपकरण में कुछ सामान को चोरों ने बीते गुरुवार की रात कोर्ट कैंपस के कातिबखाना में फेंक दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा मामले के अनुसंधान में दी जा रही दबिश के कारण चोरों ने सामान को फेंका है.
रौशनी डिजिटल के मालिक वजदुल कमर ने बताया कि पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना देकर बुलाया और कोर्ट कैंपस में दुकान से चोरी हुए सामान की बरामदगी दिखाई. इनमें चोरों ने इनमा ट्यूबलर बैटरी, लेमिनेशन मशीन, दो स्टेबलाइजर था.
हालांकि मो कमर ने कहा कि इसके अलावे सात स्टील कैमरा एवं दो वीडियो कैमरा अब तक बरामद नहीं हो पाया है.उन्होंने बताया कि यह घटना साबित करता है कि चोरी की घटना में आस पास के लोगों की ही संलिप्तता है. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि चौकीदार के सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने चोरों द्वारा फेंके गये सामानों की बरामदगी की है. चोर के बारे में पता लगाया जा रहा है.
प्राथमिकी दर्ज
बाबूबरही. थाना क्षेत्र के भुपट्टी गांव की जैनब खातून ने दहेज के लिए
प्रताड़ित करने व केराेसिन छिड़कर जान से मारने का आरोप लगा अंधराठाढ़ी थाना के धकजरी सहुरीया गांव निवासी पति मो अकवर, सास, देवर, ननद, देवरानी को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










