सभी के साथ चलने पर होगा जिले का समग्र विकास : डीएम

Updated:
विज्ञापन

सभी के साथ चलने पर होगा जिले का समग्र विकास : डीएमजिला स्थापना दिवस का आयोजनखेलकूद व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोगविभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का डीएम ने किया उद्घाटनब्लड डोनेशन कैंप का आयोजनफोटो: 26,19परिचय: जिला स्थापना दिवस का उद्घाटन करते जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम में शामिल लोग मधुबनी . जिला स्थापना […]

विज्ञापन

सभी के साथ चलने पर होगा जिले का समग्र विकास : डीएमजिला स्थापना दिवस का आयोजनखेलकूद व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोगविभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का डीएम ने किया उद्घाटनब्लड डोनेशन कैंप का आयोजनफोटो: 26,19परिचय: जिला स्थापना दिवस का उद्घाटन करते जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम में शामिल लोग मधुबनी . जिला स्थापना दिवस मंगलवार को वाट्सन उच्च विद्यालय के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का उद्घाटन जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने कहा कि जिला दिन व दिन अपनी विकास के गति को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ रहा है. यह धरती विद्वानाें की धरती है. जहां की प्रतिभा आज पूरे विश्व में जानी जाती है. यह जिला सांस्कृतिक धरोहर, आपसी भाईचारे व लोक कलाकृति की जननी के रूप में स्थापित है. यहां के मिथिला चित्रकला की पहचान पूरे विश्व में है. जो यहां के लोगों के लोक पर्व, प्रकृति प्र्रेम व धार्मिक भावना को उकेरता है. एक से बढकर एक कलाकार हुए जिन्होंने जिले का नाम रौशन किया है. सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योनजाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिये प्रशासन भी लगातार पहल कर रही है. यही कारण है कि आज इस जिये का स्वरूप हर दृष्टिकोण से विकसित है. पर हमें और आगे जाना है. इस अवसर पर संकल्प लेना होगा कि हम हर वर्ग हर समुदाय के साथ मिलकर जिला के समग्र विकास की भावना को लेकर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करेंगे. कहा कि 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की समग्र विकास की कामना करता हूं. एक दिसंबर 1972 को मधुबनी जिला की स्थापना हुई थी. तब से लेकर अभी तक यह उत्तरोत्तर विकास के पथ पर है. जिला स्थापना दिवस की बधाई के जिले समस्त निवासियों को देते डीएम ने कहा कि इसे हर वर्ष हम उत्सव की तरह मनाते हैं यह उत्सव गांव से लेकर जिला स्तर तक मनाई जानी चाहिए.बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रमफोटो: 21,22,23,24,25परिचय: नृत्य प्रस्तुत करती स्कूली छात्रा, नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा, गायन प्रस्तुत करती नन्हीं बच्ची, नाटक प्रस्तुत करते छात्र, तांडव नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा जिला स्थापना दिवस पर वाट्सन स्कूल के मैदान पर बने भव्य मंच पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. कार्यक्रम की शुरूआत शिव गंगा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान से किया. पोल स्टार के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना को पंडाल में उपस्थित दर्शको ने खूब सराहा. कस्तूरबा गांधी विद्यालय खजौली की छात्रा अंशु कुमारी ने मैथिली में ”स्वर्ग से सुंदर मिथिला धाम… मंडन अयाची राजा जनकक गाम ”गाने से दर्शकों को अभिभूत किया. आईपीएस के बच्चों द्वारा कौवाली, स्वर्णभूमि संस्थान द्वारा अंबे अंबे जय जगदंबे, डीएवी मधेपुर द्वारा कत्थक नृत्य, आईपीएस के छात्र द्वारा गजल, धर्मेंद्र कुमार द्वारा बांसुरी वादन, डीपीएस मधुबनी के छात्रा द्वारा एकल नृत्य, वैभव मिश्रा किड प्राइड स्कूल के छात्र द्वारा एकल गायन, एलएम इंगलिश स्कूल सकरी के छात्रों द्वारा नाटक, बीएम कॉलेज रहिका के छात्र द्वारा भजन, सामूहिक गान कस्तुरबा विद्यालय पंडौल, एकल गायन पोल स्टार, राजकीय अंबेदकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी के बच्चों द्वारा कौवाली जेएन कॉलेज के छात्र बबलू ठाकुर ने गजल, स्वर्ण भूमि की श्रृष्टि ने एकल गायन एवं सोज टापर ग्रुप द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई. खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजनफोटो: 20 परिचय: कबड्डी खेलते प्रतिभागीस्थापना दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता की शुरूआत भी जिला पदाधिकारी द्वारा उद्घाटन के पश्चात शुरू हुआ. इसमें बैडमिंटन, कबड्डी, महिला एवं स्कूली छात्राओं द्वारा, स्लो साइकिल, रेस महिला, सूई धागा रेस महिला एवं म्यूजिकल चेयर महिला जैसे खेलों का हुआ. खेल का आयोजन खेल पदाधिकारी एवं शारीरीक शिक्षक मनीष कुमार की देख रेख में संपन्न हुआ.एनसीसी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजनफोटो: 18 परिचय: रक्त दान करते एनसीसी कैडेट स्थापना दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष में एनसीसी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. एनसीसी के सिंह बहादुर थापा के नेतृत्व में आयोजित रक्त दान शिविर में कई युवा एनसीसी कैडरों ने रक्तदान दिया. रक्त दान शिविर में ब्रजनंदन खां, नवीन कुमार सिंह, संजय चौपाल, सुमीत झा, गोविंद कुमार, पप्पू कुमार यादव, अमरेश कुमार, रोबिन चौपाल, अमरेश सिंह, लालू कुमार, नंद कुमार सहित दर्जनों छात्रों ने रक्त दान किया. शपथ ग्रहण पर सरकार को बधाईरहिका . बिहार सरकार के शपथ ग्रहण के बाद राजद कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य मंत्रियों को बधाई दी है. राजद नेता मनोज चौधरी एवं ललित सहनी ने सरकार को बधाई के साथ साथ महागंठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विद्यालयों को बधाई दिया. साथ ही रालोसपा के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर संवेदना प्रकट किया है. इन्होंने कहा कि स्व. कुशवाहा के निधन से जिला ने एक अच्छे राजनेता खो दिया. स्व. कुशवाहा मिलनसार नेता थे. सरकार द्वारा स्व. कुशवाहा के परिवार को सभी सुविधा प्रदान किये जाने की प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन