शातिर अपराधी है राहुल तिवारी : डीएसपी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : बैंक से रुपये लेकर जा रहे अरेड़ थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी दयानंद झा से 35 हजार रुपये छीनने वाले अपराधी राहुल तिवारी पेशेवर अपराधी हैं. उक्त बातें सोमवार को डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही. श्री प्रकाश ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी राहुल तिवारी अपने भाई अनिल […]

विज्ञापन

मधुबनी : बैंक से रुपये लेकर जा रहे अरेड़ थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी दयानंद झा से 35 हजार रुपये छीनने वाले अपराधी राहुल तिवारी पेशेवर अपराधी हैं.

उक्त बातें सोमवार को डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही. श्री प्रकाश ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी राहुल तिवारी अपने भाई अनिल तिवारी के साथ बैंक व इसके आसपास खरा रहता है.

इस घटना में भी अनिल तिवारी इसके साथ था. पर राहुल के पकड़ाने के बाद अनिल बाइक से भाग गया. डीएसपी ने बताया है कि विगत 25 नवंबर को शंकर चौक व बाबूसाहेब चौक के बीच हुए छीनतइ की घटना में भी इन लोगों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.

अपराधी समस्तीपुर जिला के मथुरापुर गांव निवासी बताया जाता है. अपराधी के इतिहास को खंगाला जा रहा है. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन