प्रखंड के शक्षिकों का होगा निगरानी जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के शिक्षकों का होगा निगरानी जांचझंझारपुर . प्रखंड के शिक्षकों का शैक्षनिक व प्रशैक्षनिक जांच निगरानी विभाग द्वारा किया जाएगा. प्रखंड के सभी शिक्षक का निगरानी जांच होना है. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग को निगरानी विभाग के द्वारा जांच के लिये प्रखंड के 105 शिक्षकों का पहली सूची भेजी गयी है. पत्रांक 303 […]

विज्ञापन

प्रखंड के शिक्षकों का होगा निगरानी जांचझंझारपुर . प्रखंड के शिक्षकों का शैक्षनिक व प्रशैक्षनिक जांच निगरानी विभाग द्वारा किया जाएगा. प्रखंड के सभी शिक्षक का निगरानी जांच होना है. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग को निगरानी विभाग के द्वारा जांच के लिये प्रखंड के 105 शिक्षकों का पहली सूची भेजी गयी है. पत्रांक 303 दिनांक 27 नवंम्बर को भेजे पत्र में जिला स्थापना को यह भी बताया गया है कि इसके लिए पंचायत नियोजन इकाई से प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जिस कारण उहापोह की स्थिति बनी हुई है. बीईओ शभू शरण सिंह व वरीय बीआरपी अरूण कुमार ने बताया कि प्रखंड के लगभग 600 शिक्षकों का लिस्ट भेजना है. रैयाम पूर्वी एवं सिमरा के अलावे किसी भी पंचायत नियोजन इकाई से प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. नियोजन इकाई के प्रखंड के अध्यक्ष बीडीओ रूपेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रमाण की जांच निगरानी से होनी है. सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है. इसमें लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जाएगी.कोल्ड डायरिया से दर्जन भर लोग ग्रसित झंझारपुर: अनुमंडल क्षेत्र में कोल्ड डायरिया ने पांव फैलानी शुरू कर दी है. डायरिया से अनुमंडल असप्ताल में दर्जनों लोग भरती हो इलाजरत हैं. डायरिया से पीड़ीत मरीजों में पिरोलिया गांव निवासी नाजरीन खातुन, कनकपुरा गांव निवासी गांव का रोजिना खातुन, हरभंगा गांव के सीताराम महतो, घोघरडीहा के गुडि़या देवी, झंझारपुर बाजार के परशुराम राय, कैठिनियां गांव का लाल सदाय, अदलपुर गांव जीतन भंडारी, बलभद्र पुर का बुचनी देवी एवं नवटोल गांव का नेपाल ठाकुर शामिल है. डायरिया से एक साथ इतने मरीज आने के बाद अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों में हरकंप मच गयी. चिकित्सक रमन पासवान ने बताया कि कोल्ड डायरिया के कारण लोग भरती हुए है. इलाज के बाद सभी ठीक हो जाएगें. सड़क दुुर्घटना में युवक घायलझंझारपुर: सड़क दुर्घटना में अनुमंडल के लौफा गांव निवासी सोहन कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. घटना के बाबत बताया गया कि एक वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया. ®

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन