घायल नीरज की इलाज के दौरान मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पंडौल : बुधवार की देर शाम पंडौल बाजार के महावीर चौक पर हुए सड़क हादसे का शिकार सागरपुर का 12 वर्षीय मासूम नागेंद्र दास का पुत्र नीरज कुमार घायल हो गया. डीएमसीएच में ईलाज के दौरान नीरज मौत की मौत हो गयी. उसकी मौत की खबर सुनते ही उसके गांव सागरपुर में मातमी सन्नाटा छा […]
विज्ञापन
पंडौल : बुधवार की देर शाम पंडौल बाजार के महावीर चौक पर हुए सड़क हादसे का शिकार सागरपुर का 12 वर्षीय मासूम नागेंद्र दास का पुत्र नीरज कुमार घायल हो गया. डीएमसीएच में ईलाज के दौरान नीरज मौत की मौत हो गयी. उसकी मौत की खबर सुनते ही उसके गांव सागरपुर में मातमी सन्नाटा छा गया. सभी उसके घर की ओर दौड़ पड़े. लोगों ने आक्रोश में आकर उस ट्रक की तोड़-फोड़ करने लगे जिस ट्रक से उसे ठोकर लगी थी. पुलिस ने मामले को काबू किया.
नीरज अपने माता पिता की दूसरी संतान था . उससे बड़ी बहन वीणा कुमारी 25 वर्ष की शादी हो चुकी है. घर में उससे छोटा एक भाई जीतू कुमार पांच वर्ष है. पिता नागेंद्र दास गांव में ही मजदूरी करते है .
जबकि मां संगीता देवी घर पर रहती है. अपने बड़े बेटे की मौत की खबर सुनते ही वो चीत्कार कर रोने लगी. अब तो आलम यह है की वो रोते रोते बेहोश हो जाती हैं और जैसे ही होश आता है अपने लाल को खोजने लगती है. परिजनों के अनुसार शाम को नागेंद्र दास मजदूरी कर कुछ पैसे लाए थे, जिसे उन्होंने घर के जरूरी सामान लाने के लिए नीरज को दिया वह साईिकल ले कर पंडौल बाजार आया था. सामान लेकर वह घर की ओर जा रहा था उसी वक्त दरभंगा की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. चालक और खलासी भागने में
सफल रहे .
सुबह मृतक के घर एमएलसी सुमन महासेठ ने पहुंच घटना पर खेद प्रकट करते हुए कहा की हम हर संभव सरकारी सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे. साथ ही राज्य सरकार से आग्रह करेंगे की मृतक के परिवार को कम से कम चार लाख रुपये दें. उन्होंने कहा की मैं ईश्वर से प्राथना करता हूं. मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की क्षमता दें. दोपहर को बीडीओ विभू विवेक ने पंचायत सचिव के साथ मृतक के घर जा उसके पिता को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20000 हजार रुपए व कबीर अंत्येष्ठी के तहत 1500 रुपये दिये .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










