राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : आम जनता को सस्ता व त्वरित न्याय को लेकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में 12 दिसंबर 2015 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. उक्त लोक अदालत में सुलहनामा के आधार पर बैंक से संबंधित मामला के साथ-साथ […]
विज्ञापन
मधुबनी : आम जनता को सस्ता व त्वरित न्याय को लेकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में 12 दिसंबर 2015 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा.
उक्त लोक अदालत में सुलहनामा के आधार पर बैंक से संबंधित मामला के साथ-साथ फौजदारी से संबंधित सुलहनीय वाद, दिवानी मामला, क्लेम, श्रमवाद, राजस्व, मनरेगा, रेलवे क्लेम, वन विभाग सहित 18 मामलों का निबटारा पक्षकारों के बीच सुलहनामा के आधार पर किया जायेगा. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह सब जज प्रथम निरज बिहारी लाल ने दी.
क्या है लाभ
उक्त लोक अदालत के माध्यम से मामला का निबटारा त्वरित होता है. इससे न्यायालय की जटिल प्रक्रिया से निजात मिलती है. पक्षकारों के बीच सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मामलों का निबटारा हो जाता है. पक्षकारों को समय के साथ-साथ आर्थिक क्षति से भी बचता है. सबसे खास लाभ यह होता है कि राष्ट्रीय लोक अदालत से निपटारा मामलों का अपील नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










