सीएम को धमकी देने वाला युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

सीएम को धमकी देने वाला युवक धराया -रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव से हुई गिरफ्तारी-पंडौल थाना क्षेत्र के शरहद गांव का रहने वाला है आरोपितमधुबनी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक पंडौल […]

विज्ञापन

सीएम को धमकी देने वाला युवक धराया -रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव से हुई गिरफ्तारी-पंडौल थाना क्षेत्र के शरहद गांव का रहने वाला है आरोपितमधुबनी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक पंडौल थाना क्षेत्र के शरहद गांव निवासी राजकुमार चौधरी का पुत्र अजय कुमार चौधरी बताया जा रहा है. वह विगत कई सालों से जगतपुर स्थित अपने नाना के यहां रह रहा था. मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मो अख्तर हुसैन ने बताया है कि विशेष टीम के अधिकारियाें ने छापेमारी कर आरोपित अजय कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस उससे व्यापक तौर पर पूछताछ कर रही है. पुलिस की टीम उसके शरहद स्थित गांव भी गयी है. छापेमारी में प्रभारी गोपनीय दिग्विजय सिंह, डिप्टी सिंह, मधुसूदन पासवान, संजीव सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन