लदनियां में फसल क्षति अनुदान की जांच के आदेश

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : पंचायती राज विभाग के मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में पहली बार आगमन पर बाबूबरही के विधायक कपिलदेव कामत ने अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की. बैठक के उद्देश्य के बार में बताते हुए मंत्री श्री कामत ने कहा कि जिला में शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए अधिकारी […]

विज्ञापन

मधुबनी : पंचायती राज विभाग के मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में पहली बार आगमन पर बाबूबरही के विधायक कपिलदेव कामत ने अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की. बैठक के उद्देश्य के बार में बताते हुए मंत्री श्री कामत ने कहा कि जिला में शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए अधिकारी विधि व्यवस्था पर नियंत्रण रखें.

चुनाव के बाद सभी विभागों के कार्य में गति लाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलायी गयी है. प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त हाकीम प्रसाद ने जिले की स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिपराघाट मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, चापकल टेंट की व्यवस्था की गयी है.

श्री कामत ने जिले में पंचायत सरकार भवन की स्थिति, पंचायती संस्थाओं के प्रतिनिधियों का बकाया मानदेय, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना सभी पंचायतों को भेजी जाने वाली राशि, मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना आदि की जानकारी ली. जिले में फसल क्षति वितरण की स्थिति की चर्चा करते हुए मंत्री ने लदनियां प्रखंड में फसल क्षति वितरण की जांच करने का आदेश जिला पदाधिकारी को दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन