जमीन विवाद में अधिवक्ता पुत्र की हत्या, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : जिले में भू माफियाओं के खेल का खेल रूक नहीं रहा है. एक ही जमीन को कई लोगों के हाथों बेचने, गलत कागजात बनाकर लोगों को जमीन बेचने की बात अब आम हो गयी है. इसी प्रकरण से उठे विवाद ने एक बार फिर शहर के ही एक युवक की जान ले ली […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले में भू माफियाओं के खेल का खेल रूक नहीं रहा है. एक ही जमीन को कई लोगों के हाथों बेचने, गलत कागजात बनाकर लोगों को जमीन बेचने की बात अब आम हो गयी है. इसी प्रकरण से उठे विवाद ने एक बार फिर शहर के ही एक युवक की जान ले ली है.

इस मामले में भी भू-माफिया के कारनामे सामने आ रहे हैं. नगर से सटे लहेरियागंज में मंगलवार की देर रात जमीनी विवाद में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं, एक मृतक के साथ गये एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया. मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार दास उर्फ बैरागी के पुत्र अंकित रंजन के रूप में की गयी है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है मामला
मृतक अंकित रंजन के पिता अधिवक्ता अशोक कुमार दास ने बताया है कि रहिका थाना क्षेत्र के लहेरियागंज के बुबना उद्यान के पीछे अवस्थित बगीचे में मोहन साह से वे एक कठ्ठा जमीन खरीदे एवं ब्रह्मदेव साह ने भी एक कठ्ठा जमीन खरीदा था. लहेरियागंज के ही महेश महतो ने भी उक्त जमीन खरीदने के कागज बनवा रखा था. इसको लेकर पिछले सप्ताह पंचायत भी हुई. उस जमीन को घेरकर एक झोपड़ी बना दिया गया.
इसमें उनका पुत्र व ब्रह्मदेव साह रहता था. बीती रात उनका पुत्र एक शादी समारोह में गया हुआ था. वहां से देर रात वह वापस लौटा और अपेन झोपड़ीनुमा घर में सो गया. इसी बीच महेश महतो, हरिकिशुन साह तीन चार अज्ञात लोगों के साथ आकर उनके बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी है.
इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपित को हिरासत में ले लिया है. इसमें महेश महतो एवं उदय किशुन साह शामिल है. इस मामले में घायल ब्रह्मदेव के बयान पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, अन्य आरोपित के गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश व नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा के नेतृत्व में लगातार छापेामारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन