ग्राम कचहरी का बीडीओ ने किया निरीक्षण
झंझारपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपेंद्र कुमार झा ने लोहना उत्तरी पंचायत के हटाढ़ रूपौली स्थित ग्राम कचहरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. बीडीओ श्री झा ने कचहरी सचिव रामरूप यादव के कामकाज से प्रभावित हुए. उन्होंने प्रेस को बताया कि प्रखंड के 17 पंचायत में सबसे व्यवस्थित ग्राम कचहरी कार्यालय लोहनी उत्तरी है. कचहरी […]
झंझारपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपेंद्र कुमार झा ने लोहना उत्तरी पंचायत के हटाढ़ रूपौली स्थित ग्राम कचहरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.
बीडीओ श्री झा ने कचहरी सचिव रामरूप यादव के कामकाज से प्रभावित हुए. उन्होंने प्रेस को बताया कि प्रखंड के 17 पंचायत में सबसे व्यवस्थित ग्राम कचहरी कार्यालय लोहनी उत्तरी है. कचहरी कार्यालय में 2006 से दायर वादों का संधारण किया गया था. जो एक बार में उपलब्ध कराने पर कचहरी सचिव के द्वारा उपलब्ध कराया गया.
कहा कि इस कचहरी में 2006 में शून्य वाद दायर किया गया. वहीं 2007 में दायर वादों की संख्या-3 है, जिसमें सारे निष्पादित कर दिया गया है. वहीं 2008 में 5, 2009 में 08, 2010 में 01, 2011 में 06, 2012 में 12, 2013 में 24, 2014 में 22 एवं 2015 में अगस्त तक 06 वाद दायर किये गये हैं. जिसमें सभी वादों का निपटारा कर लिया गया है. निरीक्षण के दौरान सरपंच ललिता देवी, ग्राम कचहरी सचिव रामरूप यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










