शहर में बने दर्जनों अवैध वाहन स्टैंड, लगता जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : लोगों की शिकायत, परेशानी पर जैसे नप प्रशासन व जिला प्रशासन को मानों कोई मतलब नहीं रह गया है. लोग शिकायत करते हैं तो करते रहें, अधिकारी अपने मन के अनुसार जब जी चाहेगा तभी समस्या के निदान की पहल करेंगे. शहर में सुविधा बढ़ती जा रही है. लोगों की आवाजाही भी बढ़ती […]
विज्ञापन
मधुबनी : लोगों की शिकायत, परेशानी पर जैसे नप प्रशासन व जिला प्रशासन को मानों कोई मतलब नहीं रह गया है. लोग शिकायत करते हैं तो करते रहें, अधिकारी अपने मन के अनुसार जब जी चाहेगा तभी समस्या के निदान की पहल करेंगे.
शहर में सुविधा बढ़ती जा रही है. लोगों की आवाजाही भी बढ़ती है,
लेकिन लोगों को सुविधा मुहैया कराने या उपलब्ध सुविधा को सुचारू ढंग से व्यवस्थित करने के दिशा में अनदेखी बरती जा रही है. इस दिशा में नप क्षेत्र में दर्जनों ऐसे जगह हैं जहां पर देखते ही देखते अवैध टैक्टी, ऑटो स्टैंंड बन गया, लेकिन नप इस दिशा में कोई पहल नहीं कर सकी. इससे लोगों को सुविधा कम परेशानी अधिक हो रही है.
नहीं हटा स्टैंड
शहर में दर्जनों जगह हैं जहां देखते ही देखते एक दो साल में अवैध वाहन स्टैंड बना दिया गया है. इससे लोगों को सुविधा कम परेशानी अधिक हो रही है. सड़क किनारे लगे स्टैंड के कारण हर दिन हर चौक चौराहा पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना मानों नियति बन गयी है. ऐसा नहीं कि इन स्टैंड की जानकारी नप प्रशासन, परिवहन विभाग या फिर जिला प्रशासन को नहीं है, लेकिन अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है.
जगह उपलब्ध पर पहल नहीं
शहर में दर्जनों ऐसे जगह हैं जहां पर विधिवत रूप से स्टैंड बनाया जा सकता है, लेकिन इस दिशा में नप प्रशासन कोई पहल नहीं कर रही. कई ऐसे जगह हैं जहां पर गंदगी फेंका जाता है, यदि इन जगहों पर स्टैंड बना दिया जाय तो न सिर्फ नप प्रशासन को राजस्व की प्राप्ति होगी. बल्कि शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
नप के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंरक झा ने बताया है कि जल्द ही अभियान चला कर अवैध स्टैंड को हटाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










