किसानों को जीरो टिलेज से खेती की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित रबी महोत्सव 2015-16 का उद्घाटन मधुबनी प्रखंड के प्रमुख मन्नू सिंह एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ किसानों को मिले. जीरो टिलेज पद्धति के द्वारा किसान की लागत कम होती है तथा […]

विज्ञापन

मधुबनी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित रबी महोत्सव 2015-16 का उद्घाटन मधुबनी प्रखंड के प्रमुख मन्नू सिंह एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ किसानों को मिले.

जीरो टिलेज पद्धति के द्वारा किसान की लागत कम होती है तथा उपज बढ़ जाता है. इससे किसानों को ज्यादा लाभ मिलता है. प्रखंड प्रमुख मन्नू सिंह ने कहा कि महोत्सव का आयोजन कर के सरकार के द्वारा किसानों को जागरूक किया जाता है.

ताकि हमारे किसान भाई ससमय वैज्ञानिक विधि के द्वारा खेती करें. बीएओ गणेश प्रसाद ने बताया कि कृषि में अधिक पैदावार बढ़ाने को लेकर जीरो टिलेज तकनीकी से गेहूं की बुआई करना चाहिए. खेतों मे लगनेवाले खर पतवार को दूर करने की विधियों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है.
आप किसानों का सहयोग चाहिए. इस अवसर पर बीडीओ अजमल परवेज, मुखिया नायब अंसारी, किशोर बीन, वीरेंद्र यादव, बम बहादुर प्रसाद, किसान सलाहकार बुधई राम, रामराज सिंह, रमेश कुमार, गोरखलाल चौधरी सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन