जिले में पोलियो अभियान शुरू
मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने सदर अस्पताल परिसर में नवजात को पोलियो की बूंद पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ, एएनएम सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आदेश दिया कि वे पोलियो अभियान को सफल बनायें. घर घर […]
मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने सदर अस्पताल परिसर में नवजात को पोलियो की बूंद पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ, एएनएम सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आदेश दिया कि वे पोलियो अभियान को सफल बनायें.
घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी. सीएस ने कहा कि पोलियो अभियान में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को पोलियो की दवा दी जायेगी. नेपाल सीमा पर अवस्थित गांवों में भी पोलियो की खुराक बच्चों को दी जायेगी. प्रतिदिन अभियान की समीक्षा होगी.
जिला नियंत्रण कक्ष भी बनेगा. सायंकाल समीक्षा होगी. इस अवसर पर सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक व विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी उपस्थित थे. कोल्ड चेन मेंटेन करने पर भी ध्यान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










