न्यायमत्रिों ने नीतीश को दी बधाई
न्यायमित्रों ने नीतीश को दी बधाईमधुबनी . बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवी बार शपथ लेने पर जिले के न्यायमित्रों ने दीप जलाकर खुशी का इजहार किया है. साथ शुभकामनाएं दी है. जिले के विधायक कपिलदेव को पंचायती राज मंत्री बनने पर न्यायमित्रों में हर्ष है. शुक्रवार को नीतीश कुमार के शपथ लेने के […]
न्यायमित्रों ने नीतीश को दी बधाईमधुबनी . बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवी बार शपथ लेने पर जिले के न्यायमित्रों ने दीप जलाकर खुशी का इजहार किया है. साथ शुभकामनाएं दी है. जिले के विधायक कपिलदेव को पंचायती राज मंत्री बनने पर न्यायमित्रों में हर्ष है. शुक्रवार को नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद शाम में जिला न्यायमित्र संघ द्वारा अरूण कुमार झा के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ स्थित मैदान में दीप प्रज्वलित कर खुशी प्रकट किया गया. इस दौरान ललन कुमार चौधरी, अनिल कुमार कुशवाहा, राम केवल साह, अजय यादव, प्रियरंजन प्रभाकर, दशरथ वैयार, प्रियदर्शी, अवधेश कुमार सिंह, श्याम मिश्र, महेश्वर सिंह, आशा राम चौधरी, प्रफुल्ल चंद्र झा, चंद्रभूषण यादव, गणेश ठाकुर, बलराम चौधरी, देवन दास, राजीव रंजन, संदीप कुमार, सुमन सहित सैकड़ों न्यायमित्र उपस्थित थे. पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने का डीएम ने भेजा प्रस्ताव पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने की अधिकारियों के संग बैठकसांप्रदायिक तनाव को जीरो टालरेंस पर लें अधिकारीफोटो: 23 परिचय: बैठक में उपस्थित डीएम मधुबनी. विधानसभा चुुनाव के संपन्न होते ही अब जिला प्रशासन पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गया है. आगामी अप्रैल में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने शनिवार को जिले के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभागार में बैठक किया. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को विधान सभा के चुनाव व दीवाली व छठ पर्व सदभाव पूर्वक समाप्त होने पर बधाई देते कहा कि अब काम करने का समय आ गया है. चुनाव में व्यस्तता के कारण विकास के कार्य धीमा पड़ चुका था, इसमें तेजी लाना है. डीएम ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो काफ्रेंसिंग में राज्य के आला अधिकारियों को विधि व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है. इसी आलोक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था व सांप्रदायिक तनाव में सरकार का निर्देश जीरो टालरेंस है. ऐसे किसी भी घटना की सूचना आने पर तत्काल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास करे. डीएम ने कहा कि अब पंचायत चुनाव का समय नजदीक है. जिला से 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. रोस्टर के अनुसार भी प्रस्ताव को संशोधित कर भेजा जा चुका है. उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर जनता दरबार का निष्पादन करें. डीएम ने बैठक में पिछले 15 दिनों में जिले में जिले का उदाहरण देते कहा कि मधवापुर व साहरघाट में सांप्रदायिक तनाव व जयनगर में दुर्घटना के कारण हुए विधि व्यवस्था की समस्या से सबक लेकर अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच एवं पीडीएस डीलरों का नंबर रखें ताकि इस तरह की समस्याओं में उनसे भी अपेक्षित सहयोग लिया जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता सत्य नारायण यादव, मो. शमीम, ऋषिकेश शर्मा, पंचायती राज पदाधिकारी नरेश झा सहित सभी वरीय उपसमाहर्ता, सभी एसडीओ बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










