छठ के बाद शहर में लगा कचरे का अंबार
छठ के बाद शहर में लगा कचरे का अंबारकचरे उठाने में नगर परिषद उदासीनगंदगी के कारणफोटो: 20 परिचय: शहर के गिलेशन बाजार में लगा गंदगी का अंबार पर्व के दौरान जहां हर ओर आम जनता से लेकर प्रशासन साफ सफाई करने में जुटा था वहीं अब पर्व समाप्त होते ही दोनों स्तर पर लापरवाही बरती […]
छठ के बाद शहर में लगा कचरे का अंबारकचरे उठाने में नगर परिषद उदासीनगंदगी के कारणफोटो: 20 परिचय: शहर के गिलेशन बाजार में लगा गंदगी का अंबार पर्व के दौरान जहां हर ओर आम जनता से लेकर प्रशासन साफ सफाई करने में जुटा था वहीं अब पर्व समाप्त होते ही दोनों स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है. ना तो आम लोग गंदगी को कचरे के डब्बा में फेंक रहे हैं और ना तो नप प्रशासन ही इसे सफाई कराने के दिशा में कोई सार्थक पहल कर रही है. नतीजा यह है कि आज शहर के मुख्य बाजार गंदगी से पटा है. मधुबनी: छठ पूजा के दौरान शहर में फेके गये कचरे से बाजार की स्थिति नारकीय बनी हुई है. शहर के कमोबेश सभी इलाके में कचरों का अंबार लगा हुआ है. पर्व को लेकर शहर में लगाये गये अस्थायी दूकानदारों द्वारा फेके गये कचरे को अभी तक साफ नहीं कराया गया है. जिसके कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है. शहर के गिलेशन बाजार, बाटा चौक, स्टेशन चौक, नीलम चौक, गंगासागर चौक के समीप कचरे से र्दुगंध आने लगी है. जिसके कारण आम लोग परेशान है. एक ओर नगर प्रशासन द्वारा दिपावली व छठ पर्व को लेकर साफ सफाई का सफल प्रयास किया गया था. बाजारों में इसकी झलक देखने को मिली थी. वहीं दूसरी ओर पर्व समाप्ति के बाद नगर प्रशासन कचरे के उठाव करने में उदासीनता बरत रही है. यही हाल कमोबेश शहर के तालाबों की है. दुर्गंध से हालत ऐसी बनी हुई है कि आस पास के लोगों को रहना मुश्किल है. गौरतलब हो कि नगर परिषद में सफाई कर्मी के अभाव में एनजीओ द्वारा सफाई का काम देख रही है. सफाई कर्मियों का अभावशहर के सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद को है. इसके लिए शहर के नागरिक टैक्स भी भरते हैं. पर सफाई कर्मियों के कमी के कारण सफाई में परेशानी हो रही है. हालांकि कर्मियों के अभाव के कारण शहर में सफाई के लिए एनजीओ नियुक्त की गयी है. पर इसके बाद भी शहर मंे गंदगी का अंबार है.सबसे खराब स्थिति गिलेशन बाजार की है. पर्व के दौरान केला, नारियल व अन्य सामानों की सबसे अधिक बिक्री इसी बाजार में हुई थी. पर पर्व बीतने के बाद बाजार में फेंका गया कचरा अब तक उसी तरह पड़ा है. इधर इन कचरे के सड़ जाने से अब इससे निकल रही सरांध लोगों को परेशान कर दिया है. बाजार में सामान बेचने वाले व खरीदारी को जाने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है. क्या कहते हैं अधिकारीनगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया कि शहर की साफ- सफाई के लिए नप प्रशासन गंभीर है. सफाई कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है. इसके लिएस समय- समय पर इसकी समीक्षा भी होती रहती है. जिसमें आम आदमियों व वार्ड पार्षदों से राय भी ली जाती है. इन इलाकों में फैल है गंदगीपर्व त्योहार समाप्त होने के बाद शहर में कचरे का अंबार लगा हुआ है. एक ओर पर्व से पूर्व शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था. पर्व समाप्ति के बाद सफाई का काम धीमी रफ्तार से चलायी जा रही है. जिससे शहर में गिलेशन बाजार, बाटा चौक, नीलम चौक, चूड़ी बाजार, स्टेशन चौक, गंगासागर चौक, शंकर चौक आदि इलाके में गंदगी लगी हुई है. जिसके कारण सड़कों पर चलना परेशानी है.तालाबों में फैली गंदगीलोक आस्था का पर्व छठ को लेकर नगर प्रशासन द्वारा 21 तालाबों की साफ- सफाई करायी गयी थी. जिसमें आम लोगों व सामाजिक संगठनों द्वारा भरपूर सहयोग किया गया था. पर पर्व के बाद जहां नगर परिषद उदासीन है वहीं आम लोग भी अपना योगदान नहीं दे रहे हैं.जागरूकता का अभावअपने आसपास फैले गंदगी की सफाई को लेकर हमने जागरूक रहने की जरूरत है. जिस तरह पर्व में हम सफाई के लिए आगे आते हैं उसी तरह हमें सजग रहने की जरूरत है. जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक विभाग उदासीन बना रहेगा. मुख्यमंत्री को दी बधाईकलुआही: कांग्रेस पार्टी के कलुआही प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद ने मंत्रीमंडल में अब्दुलबारी सिद्धकी, मदन मोहन झा व कपिलदेव कामत को मंत्री बनाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी है. वहीं मुख्यमंत्री के रूप में 5 वीं बार शपथ लेने व मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष केदार नाथ भंडारी, युवाध्यक्ष उदय कांत चौधरी, वैद्यनाथ यादव, महबूब आलम, धर्मेश्वर मिश्र, वरीष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील कुमार झा, राम एकबाल पासवान सहित अन्य ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










