नये मंत्री की स्वागत की हो रही तैयारी
नये मंत्री की स्वागत की हो रही तैयारीपार्टी कार्यालय में होगा स्वागतमधुबनी: शुक्रवार को मंत्रिमंडल के गठन में जिले से एक मात्र विधायक को मंत्री बनाया गया है. बाबूबरही विधान सभा से निर्वाचित विधायक कपिलदेव कामत को पंचायती राज मंत्री का पद नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मिला है. इससे बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र में […]
नये मंत्री की स्वागत की हो रही तैयारीपार्टी कार्यालय में होगा स्वागतमधुबनी: शुक्रवार को मंत्रिमंडल के गठन में जिले से एक मात्र विधायक को मंत्री बनाया गया है. बाबूबरही विधान सभा से निर्वाचित विधायक कपिलदेव कामत को पंचायती राज मंत्री का पद नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मिला है. इससे बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है. हालांकि मंत्रिमंडल गठन से पूर्व जदयू के लौकहा विधान सभा से निर्वाचित विधायक लक्ष्मेश्वर राय एवं कांग्रेस के बेनीपट्टी विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक भावना झा का मंत्रिपरिषद में शामिल होने की चर्चा गर्म था. पर ऐसा हुआ नहीं. सारे राजनीतिक अटकलों पर मंत्रिमंडल के गठन के बाद विराम लग गया. जिले से मंत्री बनाये गये कपिलदेव कामत के स्वागत की तैयारी में जिला जदयू जूट गया है. जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम व जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि आगामी 27 नवंबर को पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत जिला आयेंगे. पहले वे अपने पैतृक गांव जायेंगे. इसके बाद सात दिनों तक वे अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे. इसी दौरान उनका जिला जदयू कार्यालय में नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. श्री कामत को पाग व शाल से सम्मानित किया जायेगा. नि:शुल्क मिलेगा प्रशिक्षणमधुबनी: निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क नृत्य, संगीत, पेंटिंग व नाटक में प्रशिक्षित किया जायेगा. चार महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें मंच प्रदान किया जायेगा. उक्त जानकारी वॉलीवुड डांस स्कूल के निदेशक विक्रांत ने जारी प्रेस बयान में दी है. मच्छरों का प्रकोप बढ़ामधुबनी: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मच्छरों के तांडव पर चिंता प्रकट करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष भारत भूषण ने कहा है कि जिला का स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग द्वारा मच्छरों की रोकथाम पर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. जो चिंता का विषय हैं. श्री भूषण ने कहा है कि मच्छर ़ के काटने से अनेक बीमारी होने का भय रहता है. साथ ही विभाग से डीडीटी का नियमित छिड़काव करने की मांग की है. मंत्रिमंडल गठन प्रशंसनीय:ऋषिदेवमधुबनी: जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह के संयोजकत्व एवं रामदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में वक्ताओं ने जदयू ,कांग्रेस, राजद के महागठबंधन दल के सदस्यों के संख्या के अनुपात में मंत्री मंडल गठन करने के कार्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रसंशनीय कार्य बताया. साथ ही कहा कि विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेताओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर राष्ट्र को नये संदेश देकर देश-विदेश नागरिकों को आकृष्ट किया है. इस दौरान बैठक में राम प्रसाद चौधरी, वासुदेव झा, राकेश कुमार सिंह, सरफुल इस्लाम, ललित यादव, कमरे आलम, मो. आरिफ, मिथिलेश झा, सदाकांत झा, अमरनाथ झा सहित अन्य ने विचार रखें. इधर कांग्रेस के मुकेश कुमार झा पप्प्ूा ने भी अशोक चौधरी व मदन मोहन झा को मंत्री बनने पर बधाई दी है. मामलों की सुनवाई के लिये थाना आवंटितमधुबनी: न्यायालय में तीन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी का स्थानांतरण होने बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलदेव सिंह ने नये सिरे से मामलों का सुनवाई के लिये आवंटन किया गया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र प्रसाद के न्यायालय में मधुबनी, पंडौल, सकरी एवं बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मामले की सुनवाई होगी. वहीं एसीजेएम प्रथम नीरज बिहारी न्यायालय में एससी, एसटी थाना एवं रहिका थाना क्षेत्र के मामले की सुनवाई होगी. वहीं एसीजेएम द्वितीय शैलेंद्र कुमार शर्मा के न्यायालय में बाबूबरही एवं जयनगर थाना क्षेत्र के मामले, एसडीजेएम सतीश चंद्रा के न्यायालय में जयनगर एवं महिला थाना क्षेत्र के मामले की सुनवाई होगी. वहीं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास झा के न्यायालय में राजनगर थाना क्षेत्र न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नवीन कुमार दुबे, कलुआही एवं देवधा थाना एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विवेक विशाल के न्यायालय में सुनवाई होगी. मालूम हो कि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमीत कुमार पांडेय का स्थानांतरण मजिस्ट्रेट समस्तीपुर हो गया है. वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर मुंसिफ प्रथम एवं शशि भूषण कुमार मुंसिफ द्वितीय मधुबनी न्यायालय में ही बने हैं. महिला सफाई कर्मी को भुगतान नहींमधुबनी: नगर परिषद में सफाई कर्मी शांति देवी के जून 2012 के अवकाश के बाद भी अब तक उपादान, अर्जित अवकाश, भविष्य निधि एवं पेंशन भुगतान 2014 से बकाया है. इस बाबत शांति देवी ने जिला समाहर्ता को आवेदन देकर उक्त भुगतान कराने की गुहार लगायी है. साथ ही कहा है कि भुगतान नहीं होने से आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है. नवाह संकीर्तनमधुबनी: रहिका प्रखंड क्षेत्र के सौराठ गांव स्थित गायत्री मंदिर परिसर में दिनांक 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन होगा. उक्त बात कि जानकारी डॉ. देवोत्तम ठाकुुर ने दी. साथ ही अधिवक्ता शेखर चंद्र मिश्र ने बताया कि गायत्री साधक महात्मा पुरूषोत्तम ठाकुर द्वारा करोड़ों गायत्री जाप से सिद्ध जिले का एक मात्र गायत्री मंदिर है. चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनफोटो: 18परिचय: विजयी प्रतिभागी के साथ बैंक अधिकारी व शिक्षक मधुबनी: अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को रिजनल सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में एक्सीस बैंक के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एक्सीस बैंक द्वारा स्प्लैस नाम से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के 65 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया. बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया. अलग – अलग चित्र उकेर कर उपस्थित अतिथियों को भी प्रभावित किया. बच्चों द्वारा बनाये गये चित्रकला में चयनित तीन चित्रों को पुरस्कृत किया गया. इनमें वसिफा तब्बसुम, सुरूचि सुमन एवं मंचक राज को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक आरएस पांडेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार झा एवं कई शिक्षक सहित एक्सीस बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, विक्रम प्रबंधक दीपक कुमार सहित अन्य बैंक कर्मी उपस्थित थे. प्राथमिक शिक्षक संघ करेगा आंदोलन: महादेवमधुबनी: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ भवन में आयोजित की गई. इस अवसर पर संघ के जिला प्रधान सचिव महादेव मिश्र ने कहा कि डीपीओ स्थापना संजय कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की लापरवाही के कारण पांच महीनों से शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ का शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण से मिलकर उन्हें संघ की मांगों से अवगत करायेगा. संघ कर्मियों का कहना था कि डीपीओ (स्थापना) और बीइओ की नीयत साफ नहीं है. श्री मिश्र ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षकों की समस्या का निदान नहीं हुआ तो जिला प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन करेगी. बैठक में चंद्रदेव यादव, भोगेंद्र प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, मीना कुमारी, भोला ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










