निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन

निकाली गयी प्रभात फेरी फोटो:11परिचय: प्रभात फेरी निकालते जवान खाजेडीह: एसएसबी 35 वीं वाहिनी के कंपनी मुख्यालय महुलिया स्थित सी कंपनी द्वारा सांप्रदायिक शांति एवं राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत शनिवार को सहायक निरीक्षक नवीन कुमार तथा सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी. 19 नवंबर से 25 नवंबर 2015 तक […]

विज्ञापन

निकाली गयी प्रभात फेरी फोटो:11परिचय: प्रभात फेरी निकालते जवान खाजेडीह: एसएसबी 35 वीं वाहिनी के कंपनी मुख्यालय महुलिया स्थित सी कंपनी द्वारा सांप्रदायिक शांति एवं राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत शनिवार को सहायक निरीक्षक नवीन कुमार तथा सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी. 19 नवंबर से 25 नवंबर 2015 तक चलने वाले इस सप्ताहिक अभियान के क्रम में शनिवार को सांप्रदायिक शांति एवं राष्ट्रीय एकता बनाये रखने वाली स्लोगन से लोगों कांे जागरुक किया गया. महुलिया ,मरनैया, मोतनाजे के लोगों के बीच प्रभात फेरी निकाल कर जागरुक किया गया. कुशवाहा महासभा ने दी नीतीश को बधाईलदनियां :कुशवाहा महासभा के सदस्यों ने खाजेडीह में एक बैठक पैक्स अध्यक्ष सह महासभा अध्यक्ष रामचरित्र सिंह की देखरेख में की. सदस्यों ने बाबूवरही विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे जदयू विधायक कपिलदेव कामत को पंचायती राज मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी. बधाई देने वालों में प्राचार्य डॉ.रामचरित्र सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार भारती, प्रो. सुरेन्द्र नारायण सिंह आजाद, रामसुन्दर सिंह, सरपंच विनोद नारायण सिंह, राधेप्रसाद सिंह, रामनारायण सिंह, रूदल महतो,योगेन्द्र सिंह, रामबृक्ष सिंह, कृष्णदेव सिंह, प्रो. रामेश्वर सिंह समेत दर्जनों लोग सम्मिलित हैं.सदस्यों ने कहा कि इनके मंत्री बनने से क्षेत्र का जहां चतुर्दिक विकास होगा. वहीं अमन-चैन भी कायम होगा. जीत पर बधाई हरलाखी: प्रखंड क्षेत्र के मदरसाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी मातो से मिली कामयाबी पर नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बधाई दी है. मदरसा तहजीबुल बनात के अध्यक्ष अब्दुल शकुर ने बताया की प्रखंड क्षेत्र के मदरसाओं को काफी आगे बढ़ाने में नीतीश कुमार का अहम रोल है. मदरसा नेयमतुल बनात सोठगांव के अध्यक्ष अब्दुल हाबीव, सचिव अब्दुल हन्नान, कान्हरपट्टी के समसुल उलुम के अध्यक्ष एवं सचिव ने तहे दिल से इस महागठबंध की महा जीत पर बधाई दी है. वहीं दूसरी तरफ प्रखंड के टोला सेवक व तालिमी मरकज संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार महतो ने महागठबंध की जीत पर खुशी व्यक्त की है.महायज्ञ को ले निकली कलश यात्राफोटो:9परिचय: कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु हरलाखी: प्रखंड क्षेत्र के उमगांव के दीन दयाल +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में श्री श्री 108 महा भागवत ज्ञान महायज्ञ को लेकर अध्यक्ष विशुन मंडल के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन दिनांक 21 से 29 नवंबर तक उमगांव हाई स्कूल के मैदान में किया जाएगा. इस महायज्ञ में ग्रामीणो का सहयोग से अगामी नौ दिन तक भागवात ज्ञान कथा का वाचन किया जायेगा. कथा वाचक श्री जानकीशरण दास बालव्यास दरभंगा से आकर यहा के लोगों को ज्ञान कथा के माध्यम से भक्ति की अराधना देंगे. हरिहरनाथ सत्संग सेवा आश्रम दरभंगा से भागवत परम पूज्य संत श्री जानकीशरण व्यास आज की कथा का श्री गणेश किया. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर पिपरौन स्थिति जमुनी नदी से पवित्र जल भर कर कई गांवों का परिक्रमा करते हुये यज्ञ स्थल पहुंचा. जहां आचार्य जानकीशरण दास ने कलश को स्थापित करवाया. वहीं नेतृत्वकर्ता बी ग्रुप के अध्यक्ष सरोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यज्ञ को सफल बनाने में पूरे ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है. मौके पर सचिव मिश्री लाल यादव, राम बाबू यादव, राम देव ठाकुर, सोनफी महतो एंव बी ग्रुप के छात्र संघ के सदस्य सहित गांव के गणमान व्यक्ति थे. ग्राम रक्षा दल की परेड के साथ गश्त शुरुफोटो:10परिचय: परेड करते ग्राम रक्षा दल के सदस्य साहरघाट: प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट थाना क्षेत्र में अब ग्राम रक्षा दल काम करना शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष जमिल अख्तर लगातार कार्य करने के तरीके को सदस्यों से बताकर रात्रि गश्त करने का निर्देश दे रहे है. पिछले दिनों साहरघाट थाना परिसर में ग्राम रक्षा दल का गठन थानाध्यक्ष जमिल अख्तर की अध्यक्षता में की गयी थी. जहां बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी रक्षा दल के लिए आये आवेदकों की सत्यापन कर गठन किया गया था. वहीं डीएसपी निर्मला कुमारी लगातार साहरघाट व मधवापुर थाना में रक्षा दलों के कार्य का जायजा ले रही है. डीएसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि इस रक्षा दल के गठन का मुख्य उद्देश्य समाज को सुरक्षित रखना है. रात्रि गश्ती के लिये ग्राम रक्षा दल को अपने साथ एक लाठी, टॉर्च, एक सीटी व थानाध्यक्ष द्वारा जारी किया गया परिचय पत्र साथ रखना है. जिसके सहारे रक्षा दल अपने गांव का रक्षा कर पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन