पेशी के लिए एसीजेएम कोर्ट पहुंचे सांसद

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी बुधवार को स्थानीय न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे. उन्हें झंझारपुर थाना में दर्ज एक केस में पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने नोटिस भेजा था. एसीजेएम कोर्ट में जज राम बिहारी के सामने सांसद ने अपना पक्ष रखा. लगाये गये आरोप को गलत बताया. बता दे कि चनौरागंज […]

विज्ञापन
झंझारपुर : सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी बुधवार को स्थानीय न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे. उन्हें झंझारपुर थाना में दर्ज एक केस में पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने नोटिस भेजा था. एसीजेएम कोर्ट में जज राम बिहारी के सामने सांसद ने अपना पक्ष रखा.
लगाये गये आरोप को गलत बताया. बता दे कि चनौरागंज के सत्य नारायण चौधरी ने सांसद के साथ पांच लोगों को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.
पुलिस ने अपने अनुसंधान में धक्कामुक्की की धारा 323 एवं 341 में केस को तीन लोगों पर मामले को सत्य करार दे अंतिम प्रतिवेदन सौंपा था. इसकी जानकारी सत्य नारायण चौधरी के अधिवक्ता बैद्यनाथ यादव ने दी. इसी मामले में सांसद का पक्ष आना बांकी था.
अधिवक्ता संघ ने किया अभिनंदन
झंझारपुर. एक केस में पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय पहुंचे सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी का अधिवक्ता संघ ने अभिनंदन किया. वकालतखाना में सांसद ने कहा कि वे भी संघ के सदस्य रह चुके हैं. यहां आना हमेशा घर के जैसा लगता है.
उन्होंने विधान परिषद के प्रत्याशी सुमन महासेठ विजयी बनाने में अधिवक्ताओं से अपना सहयोग देने का अनुरोध किया. संघ के अध्यक्ष रामफल महतो,ने पाग दोपटा से सांसद का स्वागत किया. इस मौके पर वरीय अधिवक्ता इंद्र कांत प्रसाद, अतिकुर रहमान, देव चंद्र झा, धीरेंद्र मिश्र, अरविंद वर्मा, विजय सिंह, बेचन राय, रीतू कुमारी, उमेश राय, बेचन राय, विपीन कुमार झा, ललन कुमार झा, अरुण कुमार महतो सहित कई अधिवक्ता मैजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन