मधुबनी : नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिस्फी (मधुबनी) : प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी पंचायत स्थित मुदनाजय गांव में मंगलवार को नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतक बच्चों की पहचान परसौनी निवासी लक्ष्मी सहनी के 11 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व सात वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गयी है. आसपास के लोगों ने […]
विज्ञापन
बिस्फी (मधुबनी) : प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी पंचायत स्थित मुदनाजय गांव में मंगलवार को नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतक बच्चों की पहचान परसौनी निवासी लक्ष्मी सहनी के 11 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व सात वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गयी है.
आसपास के लोगों ने दोनों को नदी से निकाल कर अस्पताल ले गये, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार, विक्की व पिंटू सोमवार को अपने ननिहाल बिस्फी के मुदनाजय गांव आये थे. मंगलवार को दिन में दोनों घर के नजदीक नदी में शौच व नहाने के लिये गये. पैर फिसल जाने के कारण दोनों भाई नदी में डूब गये. बच्चों को डूबते देख आसपास के लोगों ने उन्हें नदी से निकाल कर स्थानीय पीएचसी ले गये. लेकिन, मौके पर किसी डॉक्टर के नहीं रहने से कुछ देर बाद दोनों बच्चों की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ नवीन कुमार चौधरी, थाना प्रभारी रमाशंकर पासवान दल-बल के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली व परिजनों को सांत्वना दी. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता लक्ष्मण सहनी प्रखंड क्षेत्र के परसौनी गांव से अपने परिजनों के साथ मुदनाजय पहुचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










