केंद्र सरकार चला रही कर्मचारी विरोधी नीति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 14वां जिला सम्मेलन मधुबनी : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा मधुबनी का 14वें जिला सम्मेलन के अवसर पर दूसरे दिन प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के कारण श्रमिक मजदूर एवं […]
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 14वां जिला सम्मेलन
मधुबनी : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा मधुबनी का 14वें जिला सम्मेलन के अवसर पर दूसरे दिन प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के कारण श्रमिक मजदूर एवं सरकारी सेवकों के बुरे दिन आने वाले हैं.
श्रम कानून में संशोधन कर मालिक पक्षी कानून बनाया जा रहा है. महंगाई बेलगाम है. देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जाया जा रहा है. सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों को निजी हाथों बेचा जा रहा है.
बैंक बीमा आदि वित्तीय संस्थानों में भी खुला नियंत्रण दिया जा रहा है. इसके विरोध में देश के सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन सहित 40 सेवा संगठन एवं केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने दो सितंबर को राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया है.
सम्मेलन को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मानद सदस्य लक्ष्मी कांत झा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा साजिश रची जा रही है. सरकारी सेवकों की उम्र 60 से 58 वर्ष कर दिया गया. जिलाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह, उपविकास आयुक्त राज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शाहिद परवेज, जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने सम्मेलन में उपस्थित होकर शुभकामना दी. इन लोगों ने कहा कि कर्मचारी भी जिला प्रशासन के अंग हैं. उनके सहयोग से ही जिला का विकास होगा.
जिला प्रशासन कर्मचारियों की समस्या के निदान का प्रयास करेंगी. सम्मेलन वाटसन हाइस्कूल में आयोजित किया गया. जिला मंत्री गणपति झा के द्वारा रखे गये मंत्री प्रतिवेदन एवं रमण प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर जिला के 21 प्रखंड कमेटी के 21 प्रखंड कमेटी के प्रतिनिधि एवं संधों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें. सम्मेलन की अध्यक्षता नारायण मंडल, शारदानंद झा व जयकुमार झा ने किया.
सम्मेलन में राज्य महासंघ के संयुक्त मंत्री बिंदू कुमारी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त मंत्री फूल कुमार झा, अरुण कुमार ओझा, भारत भूषण झा, वींरेंद्र कुमार विद्यार्थी, ताराकांत पाठक, राम कुमार झा, प्रीति नारायण लाल, विनोद कुमार झा, नारायण मिश्र, रमण प्रसाद, कुशेश्वर पासवान, यश दास, जगदीश लाल देव, नारायण झा ने भी अपने-अपने विचार रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










