बिजली को ले पोलियो अभियान का बहिष्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लदनियां : प्रखंड क्षेत्र के खाजेडीह गांव में बिजली की समस्या से लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने रविवार को पोलियो चक्र अभियान के पहले ही दिन बच्चों को पोलियो दवा कि खुराक पिलाने से मना कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि गांव में विगत तीन दशक पहले कम पावर का ट्रांसफॉर्मर लगाया […]
विज्ञापन
लदनियां : प्रखंड क्षेत्र के खाजेडीह गांव में बिजली की समस्या से लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने रविवार को पोलियो चक्र अभियान के पहले ही दिन बच्चों को पोलियो दवा कि खुराक पिलाने से मना कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि गांव में विगत तीन दशक पहले कम पावर का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था. इस कारण आये दिन लोगों को लो वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर जलने की परेशानी का सामना करना पड़ता है.
कई बार विभाग को पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदल कर नया लगाने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन विभाग ने इस समस्या के निदान को लेकर कोई पहल नहीं किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गांव में पहुंचे पोलियो दल कर्मियों, आशा कार्यकर्ता व सेविका के साथ स्वयंसेवी को बच्चो को पालियो दवा पिलाने से रोकते हुए इस अभियान का बहिष्कार कर दिया.
क्या कहते हैं ग्रामीण
स्थानीय खाजेडीह के ग्रामीण रमण कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार यादव, गोपाल कुमार, किशोरी कामत, देवकांत कामत, सुशील पूर्वे, चांद कामत, बैद्यनाथ चौधरी, मुरली चौधरी, नवल चौधरी, दशाई चौधरी, मनोज चौधरी, शंभु चौधरी के साथ सैकड़ों लोगों ने कहा कि यहां बिजली उपभोक्ताओं कि संख्या को देखते हुए दो ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग पर अड़े हैं.
मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. इधर मामले कि सूचना पाते ही गांव में पहुंचे पीएचसी प्रभारी डॉ कामेश्वर महतो ने ग्रामीणांे से वार्ता की, लेकिन ग्रामीणों ने साफ तौर पर मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार पर अड़े रहे. देर शाम तक गांव में विद्युत विभाग के पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे. पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ कामेश्वर महतो ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्चधिकारी को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










