योग शिविर में सिखे निरोग रहने के गुर

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को योग के विभिन्न आसनों से अवगत कराया गया. इसके तहत रोज पब्लिक स्कूल परिसर में नेहरू युवा केंद्र व द आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर […]

विज्ञापन
मधुबनी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को योग के विभिन्न आसनों से अवगत कराया गया.
इसके तहत रोज पब्लिक स्कूल परिसर में नेहरू युवा केंद्र व द आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी शाहिद परवेज व एएसपी एके पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल सोहेल जफर ने की व संचालक मृणाल कांत सिंह मून ने किया. सदर एसडीओ मो परवेज ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से शरीर तंदुरुस्त रहता है. इसे अपने दैनिक दिन चर्चा का अंग बना ले. योग से मन, मस्तिष्क एवं शरीर पूरी तरह से स्वस्थ्य रहता है.
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योग के इस कार्यक्रम में बच्चे, युवक, बुजुर्ग, महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
शहर के कई गण्यमान्य लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने सुबह से ही नवोदय विद्यालय रांटी, सूड़ी उच्च विद्यालय, वाटसन उच्च विद्यालय, हवाई अड्डा सहित कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया.
रोज पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के संयोजक नितिन कुमार योग गुरु प्रशिक्षण धर्मेद्र कुमार, सूर्य नारायण प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता मिहिर कुमार झा, उदय जायसवाल, भोला नंद झा, निलेंद्र कुमार, स्मृति कुमारी, अर्पणा प्रीति, पूजा कुमारी, उषा कुमारी, आभा कुमारी, काजल कुमारी, जयप्रकाश यादव, हर्ष कुमार, ललित कुमार झा, मंटू कुमार, उदय कुमार, विजय कुमार, राज कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया. मधेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व योग दिवस के अवसर पर हर्षपति सिंह महाविद्यालय मधेपुर में रविवार पर योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ मेधन प्रसाद की अध्यक्षता में एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
परिचर्चा के संवो धन में बीएल यादव ने कहा कि योगाभ्यास के जरिये हर मानव शरीर की तंदुरुस्ती कायम रख सकता है. इतना ही नहीं विभिन्न विद्याओं में योगासन के द्वारा विभिन्न बीमारियों से स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस योगासन से विश्व के करोड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं.
यही कारण है कि शहर से लेकर गांव के लोगों का झुकाव इस ओर बढ़ता जा रहा है. परिचर्चा में योग विषय पर प्राचार्य डॉ मेघन प्रसाद, डॉ विश्वनाथ राउत, डॉ मदन झा, प्रो देवकांत मिश्र, प्रो शंकर कुमार झा, प्रो देव कांत मिश्र, प्रो उमर फारूक, दिनेश पाठक, बुचाई मंडल, ब्रह्मदेव प्रसाद, मदन मोहन झा व भूपेंद्र मिश्र ने विचार रखा. कार्यक्रम पूर्व प्रात: कालीन सत्र में योग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पांच दर्जन से अधिक लोगों को प्रशिक्षण अरुण कुमार राय के द्वारा प्राणायाम कपाल भारती सहित विभिन्न विधाओं का योग भ्यास कराया गया. पंडौल प्रतिनिधि के अनुसार नंदन संस्कृत महाविद्यालय इसहपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया गया.
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. प्रभाष चंद्र मिश्र के सभापतित्व में योग दिवस पर शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्रों ने योगाभ्यास किया. इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ मिश्र ने कहा कि योग की संस्कृति भारत से प्राचीन काल से रही है. हमारे ऋषि मुनियों ने अपने योग के तत्व से सैकड़ों वर्षो तक जीवन का आनंद उठाया. योग की क्रिया प्रतिदिन करने से हम स्वस्थ्य व सबल होंगे. इस मौके पर डॉ अशोक कुमार झा, प्रो लक्ष्मी कांत झा, प्रो काशी नाथ झा, प्रो लक्ष्मी कांत झा, सुरेश कुमार ठाकुर, रतीश झा, कंटीर यादव, रमाकांत ठाकुर, छात्र बमबम मिश्र, विपिन कुमार झा, विपिन कुमार पाठक व पूजा कुमारी उपस्थित थे.
एनसीसी कैडेरों ने भी योग शिविर में लिया भाग
मधुबनी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संपूर्ण भारत में 11 लाख एनसीसी कैडेरों द्वारा विश्व रिकार्ड स्थापित करने के लिये एक साथ सुबह सात से 7.35 बजे तक योग कार्यक्रम में भाग लिया गया. 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी द्वारा नवोदय विद्यालय रांटी, ललित नारायण जनता महाविद्यालय, झंझारपुर के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया.
सदर एसडीएम शाहिद परवेज व एएसपी एके पांडेय की उपस्थित में 556 एनसीसी कैडेट वहीं जनता कॉलेज झंझारपुर के परिसर में 153 कैडेटों ने भाग लिया. वहीं पंडौल प्रखंड के जमशम गांव में नि:शुल्क योग शिविर बीजेपी नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में किया गया. इसमें संजय कुमार गुप्ता, उपमुखिया विनोद दास, फहीम, साहिद, बच्चन जी झा, नवल झा, शैलेंद्र झा आदि ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन