अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने रामफल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

झंझारपुर : व्यवहार न्यायालय झंझारपुर परिसर स्थित वकालत खाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को एक बजे मत की गणना संपन्न हुई. इसमें अध्यक्ष पद पर रामफल महतो ने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी देवशंकर झा को 10 मतों से मात दे दी. वहीं, महासचिव दीपक टिवरेवाल अपनी कुरसी बचाने में कामयाब रहे. उन्होंने […]
विज्ञापन
झंझारपुर : व्यवहार न्यायालय झंझारपुर परिसर स्थित वकालत खाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को एक बजे मत की गणना संपन्न हुई. इसमें अध्यक्ष पद पर रामफल महतो ने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी देवशंकर झा को 10 मतों से मात दे दी. वहीं, महासचिव दीपक टिवरेवाल अपनी कुरसी बचाने में कामयाब रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवचंद्र झा को 72 मतों से हराया. कोषाध्यक्ष पद पद देवकुमार झा ने कब्जा जमाया.
वहीं, अंकेक्षक पद के लिए संजय कुमार साह द्वितीय ने बाजी मारी. उपाध्यक्ष के तीन पदों पर अरुण कुमार झा, गंगानाथ झा व अभय नारायण सिंह ने कब्जा जमाया. सह सचिव पद का चुनाव शंभु नाथ झा, रत्नेश कुमार व राजेंद्र प्रसाद यादव ने जीता.
वहीं कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए राम नारायण साहु, जगदीश प्रसाद यादव, शिव पासवान, राजेश कुमार मंडल, रमेश चंद्र ठाकुर, उमेश प्रसाद राय एवं रामाकांत मिश्र चुनाव जीते. चुनाव के निवार्ची पदाधिकारी बनाये गये अधिवक्ता नइमुल हक ने बताया कि 237 मतदाता में 223 मत डाले गये थे. निर्धारित समय दो बजे से मतगणना प्रारंभ की गयी.
गौरतलब हो कि बार काउंसिल की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए देव शंकर झा को 106 व रामफल महतो 116 मत प्राप्त हुए. वहीं उपाध्यक्ष के लिए कृष्ण देव महतो 102, उदय चंद्र झा प्रथम 73, अरुण कुमार झा 108 एवं अजय नारायण झा 154 व गंगानाथ झा 132 मत मिले. महासचिव पद के लिए दीपक टिवरेवाल 139, विजय कुमार झा 03, देवचंद्र झा 67, विजय कुमार प्रसाद 08 मत प्राप्त हुए.
सह सचिव के लिए शंभुनाथ झा को 557, तरकेश्वर प्रकाश को 116, रतनेश्वर कुमार को 151, राजेंद्र प्रसाद यादव को 142 मत प्राप्त किये. अंकेक्षक पद के लिए रामप्रवेश प्रसाद 107, संजय कुमार 111 को मत मिला. कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीदेव कुमार झा 107, महेश्वर प्रसाद यादव 11, हरिमोहन दास 102 मत मिला.
कार्यकारिणी में मनोज कुमार झा 113, रामनारायण साह 150, जगदीश प्रसाद यादव 129, शिव पासवान 117, राजेश कुमार मंडल 142, रमेश चंद्र ठाकुर 153, उमेश प्रसाद राय 131, रमाकांत मिश्र 124, अरुण कुमार मंडल 94, पद्मकांत झा 111 मत मिला. संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार अशोक कुमार यादव, प्रदीप कुमार एवं मिथिलेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे. झंझारपुर थाना के रवींद्र प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ सौहार्दपूर्ण मतदान करवाने के लिए परिसर में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










