बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर के प्रभाव से हुई बारिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी/समस्तीपुर : बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के प्रभाव से उत्तर बिहार में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग के मुताबिक तूफान की औसत रफ्तार 18 किलो मीटर प्रति घंटे की थी जो करीब एक घंटे तक पूरे शबाव पर रहा. मौसम वैज्ञानिक डा. […]
विज्ञापन
मधुबनी/समस्तीपुर : बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के प्रभाव से उत्तर बिहार में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग के मुताबिक तूफान की औसत रफ्तार 18 किलो मीटर प्रति घंटे की थी जो करीब एक घंटे तक पूरे शबाव पर रहा.
मौसम वैज्ञानिक डा. आइबी पांडेय के मुताबिक खाड़ी में पिछले तीन चार दिनों से लो प्रेशर बना हुआ था जो दो दिनों पूर्व पूरी तरह से सक्रिय हो गया. सोमवार की सुबह इसने बिहार में दस्तक दिया. दोपहर तक यह उत्तर बिहार होकर निकल गया. इस दौरान पश्चिम चंपारण समेत कई अन्य निचले इलाकों में ओले भी गिरे हैं. औसतन 25.5 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड किया गया है. वैसे लो प्रेशर का असर धीरे धीरे कम हो रहा है बावजूद अगले चौबीस घंटे तक उत्तर बिहार में बादल दिखेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा. 5 से 7 किलो मीटर प्रति घंटे की औसत गति से पछुआ हवा चलेगी. इधर, आरएयू के उद्यान वैज्ञानिक डा. पीके राय का कहना है कि बारिश से उस आम को नुकसान पहुंचेगा. खासकर उन पौधों में जिसमें टिकोले नहीं आये हैं. वर्षा के कारण परागन क्रिया धुल गया है. जिससे लीची में 95 प्रतिशत क्षति है. पिछात तोरी, दलहन व गेहूं फसल को आंशिक रुप से नुकसान पहुंचा है. गरमा सब्जी को वर्षा से फायदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










