अगलगी में तीन घर जल

Published at :24 Mar 2015 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में तीन घर जल

हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के हाट परसा गांव में मंगलवार की रात को एक ही परिवार के तीन घरों में आग लगने से घर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे गांव निवासी मो तसलीम साफी के घर में अचानक आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से किसी […]

विज्ञापन
हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के हाट परसा गांव में मंगलवार की रात को एक ही परिवार के तीन घरों में आग लगने से घर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे गांव निवासी मो तसलीम साफी के घर में अचानक आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.
आग लगने से मो साफी का चार साल का पुत्र बुरी तरह झुलस गया. उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव में चल रहा है. वहीं, अगलगी में 10 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल गेहूं, चार मवेशी, कपड़ा व फर्नीचर का सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. घटना की जानकारी देते हुए सीओ उमेश नारायण पर्वत ने बताया कि अगलगी का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन