सड़क दुर्घटना में एक दर्जन मजदूर जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

झंझारपुर : नगर पंचायत के जलापूर्ति योजना में उपयोग हो रहे पाइप से ग्यारह मजदूर जख्मी हो गये. इसमें एक की हालत नाजूक बतायी गयी है. उसको अनुमंडलीय चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. सभी मजदूर जलापूर्ति योजना में इस्तेमाल के लिए मंगाये गये लोहे की पाइप दस चक्का ट्रक से उतार रहे थे […]
विज्ञापन
झंझारपुर : नगर पंचायत के जलापूर्ति योजना में उपयोग हो रहे पाइप से ग्यारह मजदूर जख्मी हो गये. इसमें एक की हालत नाजूक बतायी गयी है. उसको अनुमंडलीय चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. सभी मजदूर जलापूर्ति योजना में इस्तेमाल के लिए मंगाये गये लोहे की पाइप दस चक्का ट्रक से उतार रहे थे और उसे अनुमंडल कार्यालय के पीछे निर्माण हो रहे टंकी के पास ले जा रहे थे.
इस दौरानट्रक से उतार रहे लोहे की पाइप अनियंत्रित हो फिसल गयी तथा मजदूरों से टकरा गयी. थीम वाटर निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्याम बिहारी ने बताया कि उक्त मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में दुखी मलिक, राजेंद्र, योगिंदर, संदीप, महेश, संतोष, अशोक, श्रवण एवं अशोक सहित ग्यारह मजदूर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










