सड़क दुर्घटना में मुखिया व पंसस घायल

Published at :18 Mar 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मुखिया व पंसस घायल

फुलपरास : खुटौना बाजार में मंगलवार को ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान मझौरा पंचायत के मुखिया बरकू पासवान एवं पंचायत सचिव किशोरी पासवान गंभीर रूप से की गयी है. इन्हें इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें डीएमसीएच […]

विज्ञापन
फुलपरास : खुटौना बाजार में मंगलवार को ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान मझौरा पंचायत के मुखिया बरकू पासवान एवं पंचायत सचिव किशोरी पासवान गंभीर रूप से की गयी है. इन्हें इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया.
जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भूतही नदी से बालू लाद कर ट्रैक्टर बाजार की ओर जा रहा था. जबकि मुखिया बरकू पासवान व पंचायत सदस्य किशोरी पासवान मोटरसाइकिल से प्रखंड कार्यालय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर में मुखिया व पंचायत समिति सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया. खुटौना थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन