Madhubani News : जिले में 29 सरकारी सेवक वंचित हैं सेवांत लाभ से

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 08 Jul 2025 10:47 PM

विज्ञापन

जिले में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्ति 29 कर्मियों को सेवांत लाभ अब तक नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्ति 29 कर्मियों को सेवांत लाभ अब तक नहीं मिल पाया है. जिला स्थापना शाखा की ओर से समर्पित प्रतिवेदन के अनुसार जिला के विभिन्न कार्यालय के स्तर पर 29 मामले लंबित हैं. स्थापना उपसमाहर्ता को जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने निर्देश दिया है कि सेवांत लाभ से संबंधित लंबित मामलों का अनुसरण कर लंबित मामलों के निबटारे के लिए कार्रवाई करें. स्थापना उपसमाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ स्थापना को डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी अनुमंडल, प्रखंडों से सेवानिवृत कर्मियों का सेवांत लाभ से संबंधित मामलों की सूची प्राप्त कर इसका निष्पादन करना सुनिश्चित करें. अनुमंडल, प्रखंड, अंचल स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा उनके साथ आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में करना सुनिश्चित करें. सभी नियंत्री पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि सेवानिवृत होने वाले कर्मियों से 6 माह पूर्व ही सेवांत लाभ का भुगतान संबंधी प्रपत्र प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सक्षम प्राधिकार को भेज दें. ताकि कर्मियों के सेवानिवृत्ति के दिन तक सेवानिवृत होने वाले को देय रकम सेवांत लाभ का भुगतान किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन