रामप्रसाद बिस्मिल जयंती पर पटना में सजा कवयित्री सम्मेलन, मधुबनी की रचनाकारों को मिला सम्मान
Published by : Purushottam Kumar Updated At : 13 Jun 2026 10:45 AM
प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित मधुबनी की कवयित्रियां
Madhubani News: पटना में आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम के प्रथम प्रांतीय महिला अधिवेशन एवं कवयित्री सम्मेलन में मधुबनी की कई कवयित्रियों को उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए चुनरी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जानिए खबर विस्तार से...
मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट
Madhubani News: राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से खगौल (पटना) स्थित आरकेडी बिजनेस कॉलेज सभागार में प्रथम प्रांतीय महिला अधिवेशन एवं कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी कवि रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
मधुबनी की कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से बटोरी सराहना
कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया. मधुबनी की ओर से महिला इकाई की अध्यक्ष अनुपम झा, अनामिका चौधरी, मालती मिश्र, कुमकुम मिश्र ठाकुर और डॉ. सोनम बाला ने प्रभावशाली काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना प्राप्त की.
चुनरी और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली कवयित्रियों को चुनरी ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस सम्मान को साहित्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
आयोजन की सफलता में कई पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय, प्रांतीय महामंत्री राजकुमार भारती तथा संयोजिका शेफालिका झा की भूमिका महत्वपूर्ण रही. आयोजन में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़े अनेक साहित्यकार मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










