61% महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर स्कोर कार्ड जारी किया गया है. जिसमें राज्य वर्ष 2018-19 में पूरे देश में एनीमिया की रोकथाम में 21 वें पायदान पर था. कार्यक्रम शुरू होने के मात्र 5 महीने बाद ही दिसंबर 2019 में 15 वें पायदान पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य के […]
मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर स्कोर कार्ड जारी किया गया है. जिसमें राज्य वर्ष 2018-19 में पूरे देश में एनीमिया की रोकथाम में 21 वें पायदान पर था. कार्यक्रम शुरू होने के मात्र 5 महीने बाद ही दिसंबर 2019 में 15 वें पायदान पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य के कई मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शुमार केरल एवं तेलंगाना जैसे अन्य राज्य बिहार से निचले पायदान पर हैं. जो राज्य की एक अहम उपलब्धि है. लेकिन अभी भी जिले की 61 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं.
बेहतर प्रदर्शन की संभावना. एनीमिया मुक्त भारत के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वीके मिश्रा ने कहा है कि एनीमिया का खतरा प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को रहता है. इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बच्चों से लेकर धात्री माताओं तक के विभिन्न आयु वर्ग के 6 समूहों के लिए एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गयी है.
सूबे में पिछले 31 जुलाई से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. वर्ष 2018-19 में जहां एनीमिया की रोकथाम के लिए राज्य पूरे देश में 21 वें पायदान पर था. वहीं तीसरे क्वार्टर दिसंबर 2019 में 15 वें पायदान पर पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




