ePaper

लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी

Updated at : 30 Oct 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी

झंझारपुर : आरएस थाना के कैथिनियां गांव में बीते सोमवार की रात एक अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी के घर में चोरों ने लाखों रुपये सामान की चोरी कर चंपत हो गया. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में रखे सोना-चांदी की कीमती आभूषण व नगद रुपये की चोरी निकल भागे. ग्रामीणों के अनुसार कैथिनियां […]

विज्ञापन

झंझारपुर : आरएस थाना के कैथिनियां गांव में बीते सोमवार की रात एक अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी के घर में चोरों ने लाखों रुपये सामान की चोरी कर चंपत हो गया. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में रखे सोना-चांदी की कीमती आभूषण व नगद रुपये की चोरी निकल भागे.

ग्रामीणों के अनुसार कैथिनियां गांव निवासी रिटायर पुलिस अधिकारी श्यामानंद झा के घर के सभी परिवार के सदस्य सोये हुए थे. इसी बीच चोरों ने बंद कमरे के ताल तोड़ चोरी की अंजाम अंजाम दिया. जब गृहस्वामी व उनके परिवार के सदस्य सोकर उठे तो बंद घर का टूटे ताले को देख चोरी की घटना का उन्हें पता चला. गृहस्वामी ने तत्काल पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी.

आरएस थानाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा है कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है. वहीं रिटायर पुलिस पदाधिकारी के घर चोरी की घटना होते से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना का उदभेदन नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गये हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशसान से शीघ्र चोरी की घटना का उदभेदन कर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है. ताकि लोग निर्भय होकर रात में सो सकें.

ट्रक व बाइक की टक्कर में एक गंभीर: बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के जगवन लोहार बन्नी टोल के पास एक केला से लदे ट्रक व बाइक की ठोकर में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पतौना थाने के एसआई राज केसर सिंह घटनास्थल पहुंचकर गंभीर रूप से घायल अरेर गांव निवासी दिनेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन