Tirhut-Darbhanga में आज, 10 बड़ी खबरें: सिग्नल ऐप से रेकी के बाद हत्या, ताड़ी विवाद में 'भुजा वाले' का मर्डर, जलती चिता से पुलिस ने निकाला शव

Published by : Aaruni Thakur Updated At : 07 Jun 2026 7:42 PM

विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

Tirhut-Darbhanga में आज, 10 बड़ी खबरें: क्षेत्र में आज अपराधियों के दुस्साहस से लेकर पुलिस के कड़े एक्शन की गूंज रही. कहीं 5 लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया गया, तो कहीं एसटीएफ ने टॉप-10 कुख्यात को दबोच लिया. इसके अलावा युवाओं में रील्स के बढ़ते जानलेवा शौक ने भी सबको झकझोर कर रख दिया. आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ें. तो आइए जानते हैं, तिरहुत-दरभंगा में आज, क्या रहा खास…

विज्ञापन

Tirhut-Darbhanga में आज: क्षेत्र में आज अपराधियों के दुस्साहस से लेकर पुलिस के कड़े एक्शन की गूंज रही. कहीं 5 लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया गया, तो कहीं एसटीएफ ने टॉप-10 कुख्यात को दबोच लिया. इसके अलावा युवाओं में रील्स के बढ़ते जानलेवा शौक ने भी सबको झकझोर कर रख दिया. आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ें. तो आइए जानते हैं, तिरहुत-दरभंगा में आज, क्या रहा खास…

Ai निर्मित फोटो, साइड में गोविंद शर्मा

1. ऐप से रेकी, सीढ़ियों पर मर्डर: मुजफ्फरपुर में 5 लाख की सुपारी देकर गोविंद को भुना

जमीन और ठेकेदारी विवाद में कुख्यात गोविंद शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. मास्टरमाइंड बाबुल चौधरी की शह पर शूटर सौरभ उपाध्याय ने ‘सिग्नल ऐप’ से रेकी की और आइकॉन टावर में फ्लैट लिया. हत्या की रात चिकन-शराब पार्टी के बाद सीढ़ियों पर घेरकर गोविंद पर गोलियां बरसा दी गईं. पूरी खबर पढ़ें

2. ताड़ी पर खून: समस्तीपुर में दूसरी बोतल खुद उठाने पर दुकानदार ने ग्राहक को मार डाला

खानपुर के कोठिया ढाब के पास भुजा बेचने वाले धर्मनाथ सहनी (35 वर्ष) की ताड़ी विक्रेता मंटून सहनी ने जान ले ली. आरोप है कि धर्मनाथ द्वारा दुकान से दूसरी बोतल ताड़ी खुद उठाने पर मंटून भड़क गया. उसने पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर गले में गमछा कसकर हत्या कर दी.

3. एसटीएफ का बड़ा शिकार: दरभंगा का टॉप-10 कुख्यात दीपक ठाकुर दबोचा गया

हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधी दीपक ठाकुर को बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है. कमतौल इलाके से हुई इस बड़ी गिरफ्तारी की पुष्टि एसडीपीओ सुभेंद्र कुमार सुमन ने की.

4. रील का कातिल शौक: बेतिया में वीडियो बनाने के चक्कर में गंडक नहर में डूबे दो दोस्त

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवा मझार स्थित गंडक नहर के किनारे रील (वीडियो) बनाने के चक्कर में दो दोस्तों, धर्म कुमार (18 वर्ष) और करण कुमार (19 वर्ष) का संतुलन बिगड़ गया. दोनों गहरे पानी में जा गिरे और तेज बहाव में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. शव बरामद कर लिए गए हैं. पूरी खबर पढ़ें

5. 23 दिन का सुहाग उजाड़ा: समस्तीपुर में स्कार्पियो की टक्कर से घायल दूल्हे ने तोड़ा दम

विभूतिपुर के अभिषेक कुमार (22 वर्ष) की बीती 13 मई को शादी हुई थी. 1 जून को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से उनके चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नेपाल में मजदूरी करने वाले अभिषेक गंभीर रूप से घायल थे. शनिवार रात इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. पूरी खबर पढ़ें

6. जलती चिता से निकाला शव: दरभंगा में गुपचुप अंतिम संस्कार रुकवाकर पुलिस ने पति को दबोचा

कुशेश्वरस्थान पूर्वी के महिसौत गांव में अंजली देवी की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले गुपचुप अंतिम संस्कार कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने श्मशान पहुंचकर जलती चिता की आग बुझाई और एफएसएल टीम की मौजूदगी में अधजला शव बाहर निकाला. मुख्य आरोपी पति नंदन चौपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सभी नवजातों को सुरक्षित नदी में छोड़ा गया

7. गंडक में ‘बेबी बूम’: बगहा में घड़ियाल के घोंसले से एक साथ निकले 31 शावक

पश्चिम चंपारण के बगहा में वन्यजीव संरक्षण अभियान को बड़ी सफलता मिली है. रतवल पुल के समीप मिले सीजन के पहले घोंसले से 31 दुर्लभ घड़ियाल शावकों का सफल जन्म (उद्भवन) हुआ. वन विभाग और डब्ल्यूटीआई की टीम ने सभी नवजात शावकों को सुरक्षित नदी की मुख्य धारा में छोड़ दिया है.

Tirhut-Darbhanga में आज: क्षेत्र में आज अपराधियों के दुस्साहस से लेकर पुलिस के कड़े एक्शन की गूंज रही. कहीं 5 लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया गया, तो कहीं एसटीएफ ने टॉप-10 कुख्यात को दबोच लिया. इसके अलावा युवाओं में रील्स के बढ़ते जानलेवा शौक ने भी सबको झकझोर कर रख दिया. आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ें. तो आइए जानते हैं, तिरहुत-दरभंगा में आज, क्या रहा खास…
टावर पर चढ़ा शख्स

8. शोले का रीयल ‘वीरू’: सीतामढ़ी में शादी की जिद पर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी

बाजपट्टी इलाके में 25 वर्षीय विकास कुमार एक लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ गया और अचानक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब तीन घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद ग्रामीणों और पंचायत के अनुरोध पर उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका. पुलिस जांच कर रही है.

9. पुलिस की नाक के नीचे चोरी: मोतिहारी में नई चौकी के सामने से अपाची गायब, इंचार्ज सस्पेंड

जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक पर आए एक व्यक्ति की लाल रंग की अपाची बाइक चोरों ने दिनदहाड़े उड़ा ली. हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात नई पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई. एसपी स्वर्ण प्रभात ने लापरवाही बरतने पर टीओपी प्रभारी और सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया. पूरी खबर पढ़ें

डॉ. तबस्सुम परवीन

10. फौजी की बेटी बनी डॉक्टर: मधुबनी की तबस्सुम ने अभावों को हरा जीता MBBS का मेडल

राजनगर के हरिनगर गांव की तबस्सुम परवीन ने सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की है. भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान मोहम्मद अलाउद्दीन की बेटी डॉ. तबस्सुम का लक्ष्य अब ग्रामीण और वंचित परिवारों की नि:स्वार्थ सेवा करना है. पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन