मुजफ्फरपुर में सनातन सेवा दल का शपथ ग्रहण समारोह, कांवड़ियों की सेवा का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
सनातन सेवा दल का शपथ ग्रहण: कांवड़ियों की सेवा पर जोर

मुजफ्फरपुर में सनातन सेवा दल का शपथ ग्रहण समारोह रामदयालु सिंह स्मृति भवन में आयोजित हुआ. इस दौरान कांवड़ियों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए संगठन के सदस्यों को शपथ दिलाई गई.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित रामदयालु सिंह स्मृति भवन में मंगलवार को सनातन सेवा दल की ओर से मनोनयन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष याचना शाही, भाजपा पश्चिमी जिला मंत्री नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ रामदयालु सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.

अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया स्वागत

कार्यक्रम में सेवा दल के सदस्यों ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र और बाबा गरीबनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान संगठन के कार्यों और सामाजिक योगदान पर भी चर्चा की गई.

कांवड़ियों की सेवा को बताया पुण्य का कार्य

मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने कहा कि सनातन सेवा दल कई वर्षों से सावन की सोमवारी में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर सराहनीय कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और सेवा दल के सदस्य पूरी निष्ठा से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं.

धर्म सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान

भाजपा नेता एवं वैशाली सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने कहा कि सनातन सेवा दल के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा देख मन प्रसन्न हो जाता है. उन्होंने कहा कि पहले धर्म और फिर राजनीति उनके जीवन का मूल विचार है. उन्होंने संगठन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया. साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा के इच्छुक धर्मप्रेमियों को सहयोग करने की बात कही.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और शपथ ग्रहण

कार्यक्रम के दौरान सेवा दल के कलाकारों ने झिझिया और भक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. अंत में संगठन के नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. उन्हें अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी सदस्यों को कांवड़ियों की यथासंभव सेवा करने की शपथ दिलाई गई.

यह भी पढ़ें: राशन लेकर लौट रहे पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, SKMCH रेफर


विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन