समस्तीपुर: शादी के 23 दिन बाद ही मिटा मांग का सिंदूर, सड़क दुर्घटना में हुई पति की मौत

Updated:
विज्ञापन
Family members mourn after the death of a newly married man in a road accident in Samastipur.

मृत अभिषेक कुमार की फाइल फोटो और सदर अस्पताल में मौजूद परिजन

समस्तीपुर के विभूतिपुर में सड़क दुर्घटना में घायल 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. अभिषेक की शादी महज 23 दिन पहले हुई थी. हादसे के बाद नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया और परिवार में मातम छा गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव में बीते 1 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान कापन गांव निवासी शंकर राय के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. शादी के महज 23 दिन बाद ही नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया.

13 मई को हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि अभिषेक कुमार नेपाल में मजदूरी करते थे. उनकी शादी 13 मई को हुई थी. शादी में शामिल होने के लिए वह 1 मई को ही नेपाल से अपने घर लौट आए थे.

राशन खरीदने जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार 1 जून को अभिषेक अपने चचेरे भाई विजय कुमार के साथ बाइक से राशन खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान कापन पोखर के समीप सिंधिया-बेगूसराय मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में बाइक चला रहे उनके चचेरे भाई विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार में मचा कोहराम

अभिषेक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है. शादी के 23 दिन बाद ही उसके मांग का सिंदूर उजड़ गया. परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है.

वाहन जब्त, चालक फरार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. हालांकि चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन