स्कॉर्पियो से 25 कार्टन शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 12:58 AM
झंझारपुर : अरड़िया ओपी पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 25 कार्टन शराब बरामद किया है. यह जानकारी देते हुए ओपीध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा है कि वाहन मालिक और अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार की रात फुलपरास की तरफ जा रही […]
झंझारपुर : अरड़िया ओपी पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 25 कार्टन शराब बरामद किया है. यह जानकारी देते हुए ओपीध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा है कि वाहन मालिक और अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार की रात फुलपरास की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो एक यात्री बस से टकरा गयी.
बस चालक वहां से वाहन लेकर भागने में सफल हो गया. लेकिन दुर्घटना में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. गश्ती पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची तो कार का चालक व अन्य लोग स्कॉर्पियो के आसपास नहीं थे. स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर 25 कार्टन बरामद किया गया. बरामद शराब तकरीबन 225 लीटर है. पुलिस ने शराब सहित स्कॉर्पियो का जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










