Madhubani News: यात्री बस से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, 28 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 25 May 2026 6:31 PM

विज्ञापन

28 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Madhubani News: नरहिया थाना पुलिस ने भूतहा चौक पर एनएच 27 पर एक यात्री बस से 28 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने सुपौल निवासी चार अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले की नरहिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने एनएच 27 स्थित भूतहा चौक पर एक यात्री बस में छापेमारी कर 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने बस में सवार चार अंतरजिला तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

स्लीपर सीट पर रखे बैगों से खुला राज

नरहियाथानाध्यक्षनिलेश कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी. इनपुट था कि अररिया की ओर से आ रही एक यात्री बस में चार युवक अपने बैगों में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत भूतहा चौक पहुंचकर घेराबंदी की. इसी दौरान वहां पहुंची ‘मांदुर्गा’ नामक यात्री बस (BR06PF 3694) को रोककर तलाशी ली गई. बस के स्लीपर सीट पर बैठे चार युवकों के पास मौजूद चार बैगों की जब जांच की गई, तो उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.

मजिस्ट्रेट के सामने हुआ वजन, तस्कर भेजे गए जेल

पुलिस टीम चारों तस्करों को हिरासत में लेकर बरामद गांजे के साथ थाने पहुंची. इसके बाद प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चारों बैगों को खोला गया. मादक पदार्थ का वजन कराने पर कुल 28 किलोग्राम गांजा पाया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी बद्री कुमार, इन्द्रजीत कुमार, मुकेश कुमार तथा पिपरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर रामपुर निवासी आशीष कुमार के रूप में की गई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर चारों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन